नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में नए अभियान की शुरुआत करेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 25 और 26 जुलाई को होंगे।
इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। कप्तान बनने के बाद अय्यर अब तक पहली टी20 सीरीज जीत की तलाश में हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरा उनके लिए अहम माना जा रहा है।
टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। संजू सैमसन को आराम दिया गया है, जबकि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से पारी की शुरुआत की उम्मीद है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन संभाल सकते हैं। बल्लेबाजी में तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और सूर्यांश शेडगे शामिल हैं, वहीं गेंदबाजी विभाग में मयंक यादव, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और अशोक शर्मा को जगह मिली है।
भारत की टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।

