Religionगुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर वीरेन्द्र सिंह तोमर...

गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

-

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गिरौदपुरी धाम पहुंचकर गुरु बाबा घासीदास जी के दर्शन किए। उन्होंने गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और क्षमा प्रार्थना करते हुए सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया।

14 अगस्त को मनाए गए जन्मदिन के अवसर पर सुबह वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने निवास स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपनी माता सुशीला देवी तोमर का आशीर्वाद लिया और समर्थकों के साथ गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुए। रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गिरौदपुरी पहुंचने के बाद उन्होंने गुरु बाबा घासीदास जी की विधिवत पूजा की। गुरु गद्दी के समक्ष मत्था टेककर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद रायपुर के कबीर नगर फेस-4 में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी वे शामिल हुए और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म 14 अगस्त 1981 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की कागा तहसील के ग्राम टेसाही में किसान स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर एवं सुशीला तोमर के परिवार में हुआ था। उनका परिवार वर्ष 1990 में छत्तीसगढ़ आ गया था। इसके बाद से छत्तीसगढ़ ही उनकी कर्मभूमि रही और यहीं उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई।

उनके जन्मदिन का उत्सव 13 अगस्त की मध्यरात्रि से ही शुरू हो गया था। प्रदेश के अलग-अलग शहरों से रायपुर पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के सदस्यों और समर्थकों ने आतिशबाजी के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला भी जारी रहा।

रात में उरकुरा बस्ती पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह तोमर ने उरकुरा निवासी सुनील सानिया के साथ अपना जन्मदिन भी केक काटकर मनाया। वहीं वीआईपी रोड स्थित होटल में परिवार के साथ पहुंचने पर होटल स्टाफ ने सरप्राइज केक कटिंग कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भाटागांव स्थित साईंविला के तोमर बंगले में भी देर रात तक समर्थक और शुभचिंतक पहुंचते रहे। लोगों ने पुष्पगुच्छ, बुके और पौधे भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इधर, क्षत्रिय करणी सेना की जशपुर इकाई ने भी प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधरोपण किया। इसके साथ ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest news

राजिम में ग्रामीण की संदिग्ध मौत: फांसी के फंदे पर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच की मांग

राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के टेका गांव में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का...

Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत; गोल्ड पर नजर

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रन से...

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा, जल्द खत्म होगा संघर्ष; ईरान ने दिया पलटवार

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान...

मां करणी अवतरण दिवस, रायपुर में करणी सेना करेगी विशेष आयोजन

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना इस वर्ष मां करणी के अवतरण दिवस के अवसर पर रायपुर में भव्य धार्मिक आयोजन...

उमर अब्दुल्ला ने वापस लिए विधायकों-मंत्रियों की सैलरी बढ़ाने वाले तीनों बिल, जानिए क्यों

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्तों के साथ पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने को लेकर पेश...

BSP Scrap Theft: भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस की जांच अब CBI के हवाले

रायपुर/भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से जुड़े बहुचर्चित स्क्रैप चोरी मामले में अब जांच का दायरा और बढ़ गया...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you