SportsAsian Games 2026: बारिश ने बिगाड़ा भारत-अफगानिस्तान मैच, बिना...

Asian Games 2026: बारिश ने बिगाड़ा भारत-अफगानिस्तान मैच, बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

-

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्रिकेट क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। लगातार खराब मौसम के चलते मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। हालांकि, मुकाबला रद्द होने के बावजूद भारतीय टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया है।

दरअसल, एशियन गेम्स क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं रखा गया है। नियम के मुताबिक, यदि खराब मौसम के कारण क्वार्टरफाइनल मुकाबला नहीं हो पाता और मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकती, तो दोनों टीमों में से ICC T20 रैंकिंग में बेहतर स्थान वाली टीम को विजेता माना जाता है।

इसी नियम का फायदा भारतीय टीम को मिला। भारत मौजूदा ICC T20 रैंकिंग में पहले स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें पायदान पर है। ऐसे में मैच रद्द होने के बाद रैंकिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित कर सेमीफाइनल का टिकट दे दिया गया।

2023 में भी बारिश के कारण हुआ था ऐसा

एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में भी भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुष क्रिकेट मुकाबले में बारिश ने खलल डाला था। 2023 में फाइनल मुकाबला पूरा नहीं हो सका था। उस समय भी बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था और टीम इंडिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

लगातार बारिश ने बिगाड़ा खेल

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से पहले ही मौसम को लेकर आशंका बनी हुई थी। नागोया और निशिन इलाके में लगातार बारिश हो रही थी। मैच के दौरान भी बारिश की संभावना बनी रही, जिसके चलते मैदान पर मुकाबला शुरू नहीं हो सका।

भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। क्वार्टरफाइनल मुकाबला रद्द होने के बाद टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत का अगला मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाएगा। अब भारतीय टीम की नजरें फाइनल में जगह बनाने और एशियन गेम्स में एक और पदक जीतने पर होंगी।

Latest news

छात्र की आत्महत्या के बाद एकलव्य विद्यालय में विवाद, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय परिसर में कक्षा 10वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला सामने...

मुजफ्फरपुर में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, BJP को लेकर किया बड़ा दावा

मुजफ्फरपुर, 25 सितंबर 2026। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की...

जंतर-मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज दिल्ली में जारी है। कांग्रेस...

युवा कांग्रेस चुनाव विवाद और CGPSC मामले पर BJP का हमला, अमित चिमनानी बोले- कांग्रेस अपने संगठन में उठे सवालों पर क्यों है मौन?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर सामने आ रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी...

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: 9 मौतों के बाद सामने आई यात्रियों की आपबीती, ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने 9 लोगों की जान ले ली। हादसे...

SIR रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रियंका-केजरीवाल ने उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर द इंडियन एक्सप्रेस की जांच रिपोर्ट सामने आने...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you