Local Newsनवरात्रि में हुए हादसों पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने...

नवरात्रि में हुए हादसों पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने जताया दुख, बोले- श्रद्धालु रखें धैर्य और सावधानी

-

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए दर्दनाक हादसों ने लोगों को झकझोर दिया है। इन घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हादसों पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए मां दुर्गा से पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की।

वीरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए। हादसे ने नवरात्रि के उत्सवी माहौल को मातम में बदल दिया।

इसी तरह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर भी उन्होंने दुख जताया। चोरबागान क्षेत्र में भारी भीड़ और बारिश के बीच हालात बिगड़ने से कई लोगों की जान चली गई और अन्य लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हुए सड़क हादसे को लेकर भी वीरेंद्र सिंह तोमर ने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुर्गा मंदिर के पास सड़क किनारे वीडियो देख रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें कई लोगों की मौत और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में प्रशासन के साथ-साथ आयोजकों और आम लोगों को भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम किए जाने के बावजूद छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि धार्मिक आयोजनों के दौरान धैर्य बनाए रखें, भीड़ में धक्का-मुक्की से बचें और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्होंने हादसों में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

Latest news

रावण दहन को लेकर विवाद, क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने जताया विरोध

विजयादशमी पर रावण दहन को लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में विवाद सामने आया है। क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने...

करणी सेना ने नवरात्रि और दशहरा की दी शुभकामनाएं, वीरेंद्र सिंह तोमर ने की विश्व कल्याण की प्रार्थना

रायपुर। राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना ने शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी के पावन अवसर पर देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।...

मां दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए प्रदेश वीरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित आरडीए कॉलोनी में शनिवार रात नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य...

शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 99 बार हार चुके हैं; SIR से पहले भी हारे, बाद में भी

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना...

रायपुर में 85 किलो गांजा जब्त, 58 लाख की खेप के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल...

राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘हाइड्रोजन बम बताए जा रहे थे, दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुए’

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए तीखा बयान दिया है।...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you