Politicsवीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में क्षत्रिय करणी सेना...

वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में क्षत्रिय करणी सेना ने पकड़ी रफ्तार

-

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना नए सिरे से संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। संगठन के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में राज्य के सभी 33 जिलों में संगठन का पुनर्गठन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना के संगठनात्मक विस्तार और पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत के निर्देश के बाद प्रदेश की सभी पूर्व इकाइयों को भंग कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर को छोड़कर अन्य सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी 33 जिलों में संगठन को नए स्वरूप में खड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

संगठन से जुड़े अभिषेक सिंह, अमितेश प्रताप सिंह और अविनाश सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में संगठन का पुनर्गठन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसका उद्देश्य संगठन को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और जनभागीदारी आधारित बनाना है।

पुनर्गठन के तहत मुख्य इकाई के अलावा सनातन प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। संगठन का दावा है कि इससे समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी बढ़ेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में निकट भविष्य में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों का दौरा कर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में जिला एवं प्रकोष्ठ स्तर की नई कार्यकारिणी के गठन सहित संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। बैठकों की तिथियों की घोषणा जल्द किए जाने की बात कही गई है।

संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करना, संगठन को नई ऊर्जा और नई कार्यशैली के साथ सक्रिय बनाना तथा प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उनका कहना है कि आने वाले समय में क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ में नए स्वरूप और नई कार्यप्रणाली के साथ सक्रिय भूमिका निभाती नजर आएगी।

Latest news

₹1.80 लाख में बच्चे की खरीद-फरोख्त का आरोप, जशपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से 9 माह के मासूम को किया बरामद

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला सामने आया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र में...

राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में शामिल NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप, पुलिस ने की मारपीट और टॉर्चर

नई दिल्ली। राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में शामिल NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ित करने के...

रायपुर में ज्वेलर्स से 1.88 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, महिला गिरफ्तार; दूसरी की तलाश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से करीब 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी...

UPI MDR पर कारोबारियों को राहत? दिवाली के बाद तक टलने की खबर, ₹2,000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर था 0.40% चार्ज

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वाले कारोबारियों के लिए UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर...

JNU मामले को लेकर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, सांसद पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले को लेकर भारतीय जनता...

छत्तीसगढ़ में करणी सेना का विस्तार, रूबी भदौरिया समेत 16 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी पदाधिकारियों को बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you