Nationalफिजिक्स ओलंपियाड में भारत का परचम, सभी 5 छात्रों...

फिजिक्स ओलंपियाड में भारत का परचम, सभी 5 छात्रों ने जीते गोल्ड; वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा—युवा देश का भविष्य हैं

-

रायपुर।

56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक सफलता पर क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और इससे विश्व स्तर पर भारत की प्रतिभा का लोहा एक बार फिर माना गया है।

कोलंबिया के बुकारामांगा शहर में 4 से 12 जुलाई 2026 के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया के 87 देशों के 381 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी पांच प्रतिभागियों के लिए स्वर्ण पदक सुनिश्चित किए। इस उपलब्धि के साथ भारत ने ताइवान, दक्षिण कोरिया, रूस, कजाकिस्तान और चीन के साथ संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की।

वीरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय टीम के स्वर्ण पदक विजेता छात्रों—कनिष्क जैन (पुणे), रिद्धेश अनंत बेंडले (इंदौर), ऋषित गर्ग (नई दिल्ली), श्रेष्ठ सुरैया (मुंबई) और स्वरित जोशी (अहमदाबाद)—की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल इन विद्यार्थियों की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था, वैज्ञानिक प्रतिभा और युवाओं की क्षमता का भी प्रमाण है। ऐसे परिणाम देश के लाखों विद्यार्थियों को विज्ञान और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।

तोमर ने कहा कि वर्ष 2018 के बाद यह पहला अवसर है जब भारत ने इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में सभी पांच स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
इससे पहले पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में आयोजित 49वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भी भारत ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर पहली रैंक प्राप्त की थी।

उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय छात्र भविष्य में भी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते हुए देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Latest news

China News: शी जिनपिंग का बड़ा एक्शन, गलवान और डोकलाम से जुड़े PLA जनरल झाओ जोंगकी को पदों से हटाया

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए जनरल झाओ...

बिलासपुर हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण में, DM बोले- शांति बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे; भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच हुए विवाद और पत्थरबाजी के बाद अब स्थिति...

UGC Rollback आंदोलन: स्वर्ण समाज के हितों को लेकर रायपुर में करणी सेना का प्रदर्शन

रायपुर। यूजीसी से जुड़े फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने छत्तीसगढ़ में विरोध...

नागालैंड का ‘टिकट टू हॉर्नबिल 2026’ दिल्ली में होगा आयोजित, ₹25 लाख की बैंड बैटल बनेगी खास आकर्षण

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026। नागालैंड सरकार ने राजधानी दिल्ली में ‘Ticket to Hornbill 2026’ के आयोजन की घोषणा...

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या से परिवार में गम और गुस्सा, पिता ने CM योगी से लगाई इंसाफ की गुहार

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके परिवार में गम के...

अमित शाह के ‘घुसपैठ’ बयान पर पप्पू यादव का पलटवार, बोले- 2029 में तय है सरकार की विदाई

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘घुसपैठ’ को लेकर दिए गए बयान पर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you