Sportsनीरू ढांडा की जीत बनी बेटियों के सम्मान का...

नीरू ढांडा की जीत बनी बेटियों के सम्मान का संदेश, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर

-

रायपुर:
इटली के लोनाटो में आयोजित आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षत्रिय करणी सेना परिवार सम्मानित करेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.
राजसिंह शेखावत तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने यह घोषणा करते हुए नीरू को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नीरू ढांडा की उपलब्धि देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित किया है कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। करणी सेना ने उनकी सफलता को खेल जगत के साथ-साथ समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश बताया।

हरियाणा के जींद जिले के संगतपुरा गांव में जन्मी नीरू ढांडा वर्तमान में मध्यप्रदेश के शिवपुरी में निवास करती हैं और आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट, महू में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
वह भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं और जल्द ही सूबेदार पद पर पदोन्नत होने वाली हैं।

डॉ. राजसिंह शेखावत और वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि नीरू की उपलब्धि यह संदेश देती है कि बेटियों को उचित अवसर, शिक्षा और प्रोत्साहन मिले तो वे देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर सकती हैं। उन्होंने समाज से कन्या शिक्षा,
महिला सशक्तिकरण और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने की अपील भी की।

करणी सेना ने बताया कि नीरू ढांडा के सार्वजनिक सम्मान के लिए शीघ्र ही उनके परिवार तथा संबंधित सैन्य अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। संगठन का कहना है कि यह सम्मान न केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि का सम्मान होगा, बल्कि देश की उन सभी बेटियों के प्रति सम्मान का प्रतीक भी होगा, जो अपने प्रतिभा और परिश्रम से भारत का गौरव बढ़ा रही हैं।

Latest news

₹1.80 लाख में बच्चे की खरीद-फरोख्त का आरोप, जशपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से 9 माह के मासूम को किया बरामद

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला सामने आया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र में...

राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में शामिल NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप, पुलिस ने की मारपीट और टॉर्चर

नई दिल्ली। राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में शामिल NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ित करने के...

रायपुर में ज्वेलर्स से 1.88 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, महिला गिरफ्तार; दूसरी की तलाश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से करीब 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी...

UPI MDR पर कारोबारियों को राहत? दिवाली के बाद तक टलने की खबर, ₹2,000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर था 0.40% चार्ज

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वाले कारोबारियों के लिए UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर...

JNU मामले को लेकर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, सांसद पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले को लेकर भारतीय जनता...

छत्तीसगढ़ में करणी सेना का विस्तार, रूबी भदौरिया समेत 16 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी पदाधिकारियों को बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you