Local NewsCG News: सेल्फी का शौक बना जानलेवा, हसदेव नदी...

CG News: सेल्फी का शौक बना जानलेवा, हसदेव नदी में डूबे 3 दोस्त; एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

-

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्रों के लिए सेल्फी लेना जानलेवा साबित हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में शुक्रवार को तीन छात्र तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार को एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य छात्रों की तलाश अभी जारी है।

सेल्फी लेते समय फिसला पैर, दो दोस्तों ने बचाने के लिए लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में बी फार्मा फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू हसदेव नदी के किनारे सेल्फी लेने के लिए खड़े हुए थे।

इसी बीच एक छात्र का अचानक पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगा। दोस्त को डूबता देखकर बाकी दोनों छात्रों ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि तीनों ही पानी में बह गए।

पुलिस और SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

लगातार बारिश के कारण हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था, जिससे रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। शनिवार सुबह एक बार फिर लापता छात्रों की तलाश शुरू की गई।

पवन लाल का शव बरामद, दो छात्रों की तलाश जारी

शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक छात्र का शव बरामद किया। मृतक की पहचान चिरमिरी निवासी पवन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। वहीं सचिन सिंह और मुरारी साहू की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

देवरी पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद देवरी पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं और इससे पहले भी नदी में डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

स्थानीय स्तर पर पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और नदी के खतरनाक हिस्सों में लोगों की आवाजाही रोकने जैसे कदम उठाने की जरूरत बताई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों लापता छात्रों की तलाश में जुटी हुई है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Latest news

करणी सेना में सनातन प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगी ममता द्विवेदी

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार और गतिविधियों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाते...

Raipur News: Cars 360 Raipur को Garware PPF ने दिया छत्तीसगढ़ का No.1 Application Studio सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार प्रोटेक्शन और प्रीमियम कार डिटेलिंग के क्षेत्र में काम कर रहे Cars...

जंतर-मंतर पर 20 सितंबर को सवर्ण महापंचायत, UGC Rollback की मांग को लेकर डॉ. राज सिंह शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर ने तेज की...

रायपुर। UGC Rollback को लेकर सवर्ण समाज का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। UGC Equity Regulations 2026...

जयशंकर ने BRICS बिजनेस फोरम में दुनिया की बदलती अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता

नई दिल्ली। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित किया।...

Apple iPhone Duo Launch: एपल का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, 7.6 इंच डिस्प्ले से लेकर iPhone 18 Pro तक बड़े ऐलान

नई दिल्ली। Apple ने अपने बड़े लॉन्च इवेंट ‘Surprise and Shine’ में iPhone 18 सीरीज के साथ आखिरकार अपना...

पोरा तिहार पर करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने दी बधाई, बोले- पशुओं के प्रति आभार का पर्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व पोरा तिहार (पोला) के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you