Nationalज्ञानेश्वरी की सफलता से बेटियों को मिलेगा नया हौसला'—करणी...

ज्ञानेश्वरी की सफलता से बेटियों को मिलेगा नया हौसला’—करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर

-

रायपुर। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षत्रिय करणी सेना ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है।

क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर ज्ञानेश्वरी ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

ज्ञानेश्वरी की सफलता की जानकारी मिलते ही वीरेन्द्र सिंह तोमर ने उनके पिता विनोद यादव से फोन पर संपर्क कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी के छत्तीसगढ़ लौटने पर क्षत्रिय करणी सेना की ओर से उनका सम्मान किया जाएगा।

राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम (88 किलोग्राम स्नैच और 111 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदस्थ हैं।

ज्ञानेश्वरी के पिता विनोद यादव ने बताया कि परिवार बेटी की इस उपलब्धि से बेहद गौरवान्वित है। हालांकि, उनके बेटे रितेश यादव के सड़क दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने के कारण परिवार फिलहाल जश्न नहीं मना पाया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी के घर लौटने के बाद पूरे परिवार और शुभचिंतकों के साथ उनकी सफलता का उत्सव मनाया जाएगा।

ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Latest news

करणी सेना में सनातन प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगी ममता द्विवेदी

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार और गतिविधियों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाते...

CG News: सेल्फी का शौक बना जानलेवा, हसदेव नदी में डूबे 3 दोस्त; एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्रों के लिए सेल्फी लेना जानलेवा साबित हो गया।...

Raipur News: Cars 360 Raipur को Garware PPF ने दिया छत्तीसगढ़ का No.1 Application Studio सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार प्रोटेक्शन और प्रीमियम कार डिटेलिंग के क्षेत्र में काम कर रहे Cars...

जंतर-मंतर पर 20 सितंबर को सवर्ण महापंचायत, UGC Rollback की मांग को लेकर डॉ. राज सिंह शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर ने तेज की...

रायपुर। UGC Rollback को लेकर सवर्ण समाज का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। UGC Equity Regulations 2026...

जयशंकर ने BRICS बिजनेस फोरम में दुनिया की बदलती अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता

नई दिल्ली। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित किया।...

Apple iPhone Duo Launch: एपल का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, 7.6 इंच डिस्प्ले से लेकर iPhone 18 Pro तक बड़े ऐलान

नई दिल्ली। Apple ने अपने बड़े लॉन्च इवेंट ‘Surprise and Shine’ में iPhone 18 सीरीज के साथ आखिरकार अपना...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you