Nationalज्ञानेश्वरी की सफलता से बेटियों को मिलेगा नया हौसला'—करणी...

ज्ञानेश्वरी की सफलता से बेटियों को मिलेगा नया हौसला’—करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर

-

रायपुर। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षत्रिय करणी सेना ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है।

क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर ज्ञानेश्वरी ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

ज्ञानेश्वरी की सफलता की जानकारी मिलते ही वीरेन्द्र सिंह तोमर ने उनके पिता विनोद यादव से फोन पर संपर्क कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी के छत्तीसगढ़ लौटने पर क्षत्रिय करणी सेना की ओर से उनका सम्मान किया जाएगा।

राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम (88 किलोग्राम स्नैच और 111 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदस्थ हैं।

ज्ञानेश्वरी के पिता विनोद यादव ने बताया कि परिवार बेटी की इस उपलब्धि से बेहद गौरवान्वित है। हालांकि, उनके बेटे रितेश यादव के सड़क दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने के कारण परिवार फिलहाल जश्न नहीं मना पाया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी के घर लौटने के बाद पूरे परिवार और शुभचिंतकों के साथ उनकी सफलता का उत्सव मनाया जाएगा।

ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Latest news

दिल्ली कोर्ट ने SFI नेता आइशे घोष को दी राहत, गैर-जमानती वारंट पर लगाई रोक

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की नेता और पूर्व जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU)...

APSEZ का शानदार प्रदर्शन, Q1FY27 में राजस्व 19% बढ़कर ₹10,821 करोड़ पहुंचा

नई दिल्ली: भारत की प्रमुख पोर्ट और लॉजिस्टिक्स कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone (APSEZ) ने वित्त वर्ष...

साइंस फैक्ट्स: बिना स्पेससूट अंतरिक्ष में कितनी देर जिंदा रह सकता है इंसान? 15 सेकंड में ही हो जाएगा बुरा हाल!

विज्ञान डेस्क: ब्रह्मांड जितना खूबसूरत और रहस्यमयी दिखाई देता है, उतना ही यह इंसानों के लिए जानलेवा भी है।...

गुरु पूर्णिमा पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने दिया प्रेरणादायी संदेश

रायपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों...

PoK में विरोध प्रदर्शन तेज, पुलिस फायरिंग में कई लोगों की मौत का दावा; हालात तनावपूर्ण

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होते जा रहे हैं। स्थानीय संगठनों और...

सिर्फ नया कानून लाने से नहीं मिटेंगी 12 साल की नाकामियां – लोकसभा में केंद्र पर बरसे अभिषेक बनर्जी

नई दिल्ली: लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you