Sportsप्रिंसिपल अर्चना मिश्रा बोलीं— खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास,...

प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा बोलीं— खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास, KPS सरोना में शुरू हुई CBSE Zonal Skating Championship

-

रायपुर: राजधानी रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल (KPS) सरोना में CBSE Far East Zone Skating Championship 2026-27 का भव्य शुभारंभ हो गया। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों के सीबीएसई स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन CBSE के तत्वावधान में किया जा रहा है।

चैंपियनशिप के तहत रोड रेस का आयोजन आईपी क्लब, सेक्टर-21, नया रायपुर में किया गया, जबकि रिंग रेस की स्पर्धाएं KPS सरोना के स्केटिंग ग्राउंड में आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन समारोह शुक्रवार शाम संपन्न हुआ, जबकि प्रतियोगिता का समापन 2 अगस्त को होगा।

KPS सरोना की प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षित स्केटिंग ट्रैक, मेडिकल सहायता, प्रशिक्षित निर्णायक मंडल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि प्रतियोगिता सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। स्केटिंग जैसे खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, मानसिक मजबूती और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल फिट इंडिया, खेलो इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के उद्देश्यों के अनुरूप खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

इस चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी क्वाड और इनलाइन स्केटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 300 मीटर, 500 मीटर, 1000 मीटर और रिले रेस जैसी कई प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता RSFI और CBSE के नियमों के तहत आयोजित की जा रही है। प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी CBSE National Skating Championship के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे।

Latest news

माजीसा माँ के 338वें जन्मोत्सव पर करणी सेना ने दी बधाई, वीरेंद्र सिंह तोमर ने देश-विदेश के भक्तों की खुशहाली की कामना की

रायपुर। माजीसा माँ के अवतरण दिवस और 338वें जन्मोत्सव के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना ने श्रद्धापूर्वक बधाई दी।...

रायपुर में क्षत्रिय करणी सेना की रणनीतिक बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ गहन मंथन

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के संगठन को छत्तीसगढ़ में और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार रणनीति तैयार...

The Kosme Care ने लॉन्च किया सितंबर स्पेशल फेस्टिव ऑफर, स्किन-हेयर केयर पर मिल रहा खास डिस्काउंट

रायपुर। फेस्टिव सीजन को देखते हुए स्किन, हेयर, लेजर और एस्थेटिक्स क्लिनिक The Kosme Care ने रायपुर क्लिनिक में...

दिशा सालियान केस में CBI की FIR, छह साल बाद जांच ने लिया नया मोड़ आदित्य ठाकरे रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम शिकायत में

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला करीब छह साल बाद...

मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, FATF से पहले कार्रवाई दिखाने पर उठे सवाल

नई दिल्ली। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान की कार्रवाई पर एक बार फिर सवाल उठ रहे...

सत्य निकेतन PG हादसे में दो आरोपी 12 दिन की न्यायिक हिरासत में, 2250 PG के सर्वे में मिलीं बड़ी खामियां

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए PG हादसे के मामले में आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you