BusinessCII Young Indians का युवा उत्सव 5.0: रायपुर में...

CII Young Indians का युवा उत्सव 5.0: रायपुर में नवाचार और उद्यमशीलता पर मंथन 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

-

रायपुर। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की युवा इकाई यंग इंडियंस (Yi) की ओर से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक दिवसीय वार्षिक फ्लैगशिप सम्मेलन ‘युवा उत्सव 5.0’ का आयोजन किया गया। ‘वन भारत स्पिरिट’ की थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप संस्थापकों और युवाओं ने नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, निवेश और उद्यमशीलता जैसे विषयों पर विचार साझा किए।

सम्मेलन में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बदलती तकनीक, निवेश के अवसरों और उद्यमिता की संभावनाओं से जोड़ना रहा। अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञों और सफल उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

युवा ऊर्जा और तकनीक के मेल से समस्याओं का समाधान संभव

कार्यक्रम के विशेष समापन सत्र में छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब युवा ऊर्जा का आधुनिक तकनीक के साथ समन्वय होता है, तो समाज की जटिल समस्याओं के समाधान के नए रास्ते खुलते हैं। उन्होंने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों को अपनाने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

CII छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के अध्यक्ष एवं बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक बजरंग गोयल ने युवाओं और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, ऐसे में युवाओं को उद्योग की वास्तविक जरूरतों और बदलती कार्यप्रणाली से जोड़ना महत्वपूर्ण है।

‘वी कैन, वी विल’ के साथ उद्यमिता पर जोर

यंग इंडियंस (Yi) रायपुर के चेयरमैन एवं रामा टीएमटी के निदेशक पंकज सोमानी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘वी कैन, वी विल’ के संकल्प के साथ आयोजित युवा उत्सव का मकसद युवाओं को पूंजी निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सफल उद्यम खड़ा करने की संभावनाओं से परिचित कराना है।

सम्मेलन के पहले सत्र ‘द यंग कैपिटलिस्ट’ में विस्टेरिया मीडिया की संस्थापक सुऐश्वर्या गोयल, जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ अभिनव जैन और फिनएवेन्यू के फंड मैनेजर अभिषेक जायसवाल ने पूंजी प्रबंधन, निवेश और व्यापार विस्तार से जुड़े विषयों पर युवाओं को जानकारी दी।

इसके बाद प्रेरक वक्ता राहुल कपूर ने नेतृत्व क्षमता और युवा नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उनके सत्र में प्रतिभागियों ने नेतृत्व कौशल विकसित करने और व्यक्तिगत क्षमता को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने से जुड़े अनुभव साझा किए।

AI और स्टार्टअप्स के भविष्य पर हुई चर्चा

दोपहर के सत्र में AI Realm Technologies के संस्थापक राउल जॉन अजू ने ‘फ्यूचर ऑफ एआई’ विषय पर युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बदलते स्वरूप और भविष्य में इसके संभावित प्रभावों पर चर्चा की।

इसके बाद आयोजित ‘यूनिकॉर्न माइंडसेट’ सत्र में डॉ. वैद्यज के संस्थापक अर्जुन वैद्य, ज़ोक्सोडे के सह-संस्थापक कुशल अग्रवाल और इंडो एरा की सह-संस्थापक एवं सीईओ सुसृष्टि तनवानी ने स्टार्टअप शुरू करने, उसे विस्तार देने और बाजार में अपनी पहचान बनाने के अनुभव साझा किए।

विशेषज्ञों ने बताया कि स्टार्टअप की सफलता के लिए केवल एक अच्छा आइडिया पर्याप्त नहीं है, बल्कि बाजार की जरूरत को समझना, सही टीम तैयार करना, पूंजी का प्रभावी इस्तेमाल और बदलती तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखना भी जरूरी है।

विचार-विमर्श के साथ हुआ सम्मेलन का समापन

दिनभर चले विभिन्न सत्रों के बाद यंग इंडियंस (Yi) रायपुर के को-चेयर एवं पासरी रिफ्रैक्टरीज के निदेशक कवित पसारी ने सम्मेलन में हुई चर्चाओं और विचार-विमर्श का सार प्रस्तुत किया। उन्होंने युवाओं, उद्योग और तकनीक के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर जोर दिया।

इसके बाद Yi Yuva Vertical के को-चेयर आदित्य अग्रवाल ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। सम्मेलन के समापन अवसर पर सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया और इसी के साथ ‘युवा उत्सव 5.0’ का समापन हुआ।

Latest news

UPI पर MDR को लेकर सरकार का बड़ा बयान, कहा- किसी बाहरी दबाव में नहीं लिया गया फैसला

नई दिल्ली। UPI के चुनिंदा लेनदेन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू किए जाने को लेकर सरकार ने साफ...

BJP को झटका: पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़, 17 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा...

दिशा सालियान केस से खुलेगा सुशांत की मौत का राज BJP नेता नीरज सिंह बबलू ने किया बड़ा दावा

पटना/मुंबई, 16 सितंबर 2026। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला...

माजीसा माँ के 338वें जन्मोत्सव पर करणी सेना ने दी बधाई, वीरेंद्र सिंह तोमर ने देश-विदेश के भक्तों की खुशहाली की कामना की

रायपुर। माजीसा माँ के अवतरण दिवस और 338वें जन्मोत्सव के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना ने श्रद्धापूर्वक बधाई दी।...

रायपुर में क्षत्रिय करणी सेना की रणनीतिक बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ गहन मंथन

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के संगठन को छत्तीसगढ़ में और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार रणनीति तैयार...

The Kosme Care ने लॉन्च किया सितंबर स्पेशल फेस्टिव ऑफर, स्किन-हेयर केयर पर मिल रहा खास डिस्काउंट

रायपुर। फेस्टिव सीजन को देखते हुए स्किन, हेयर, लेजर और एस्थेटिक्स क्लिनिक The Kosme Care ने रायपुर क्लिनिक में...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you