राजनांदगांव। डोंगरगांव मार्ग स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर में 11 से 20 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन चंडी पाठ और महाआरती होगी, जबकि महानवमी के अवसर पर विशेष चंडी हवन का आयोजन किया जाएगा।
देवस्थानम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे घट पूजन, गौरी-गणेश पूजन और देवी पूजन होगा। दोपहर 12 बजे से श्रद्धालु ज्योत प्रज्वलित कर सकेंगे।
बाबा निर्वाण अनंतानंद उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में प्रतिदिन शाम 5 बजे चंडी पाठ और शाम 7 बजे महाआरती होगी। 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे भजन संध्या का आयोजन रखा गया है।
19 अक्टूबर को महानवमी पर रात 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक चंडी हवन होगा। वहीं, 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजे माताजी का महाभिषेक, अर्चना और ध्वज पूजन किया जाएगा। विजयदशमी के अवसर पर महाआरती, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन भी निर्धारित है।

