Politicsरथयात्रा पर्व पर क्षत्रिय करणी सेना के डॉ. राजसिंह...

रथयात्रा पर्व पर क्षत्रिय करणी सेना के डॉ. राजसिंह शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी शुभकामनाएं, विश्व शांति और सनातन एकता की कामना

-

रायपुर। रथयात्रा पर्व के पावन अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना ने देश-विदेश में रह रहे सभी सनातन धर्मावलंबियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ से विश्व शांति, समृद्धि और मानव कल्याण की प्रार्थना करते हुए इस पर्व को सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बताया।

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समानता, प्रेम और एकता का संदेश देने वाला महापर्व है।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि रथयात्रा ऐसा उत्सव है, जहां जाति, वर्ग, ऊंच-नीच और छोटे-बड़े का भेद मिट जाता है। इस पर्व में भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आने के लिए मंदिर से बाहर निकलते हैं और रथ पर सवार होकर सभी को दर्शन देते हैं। यह परंपरा भगवान और भक्त के अटूट संबंध, स्नेह और समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि रथयात्रा समाज को आपसी सद्भाव, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है। संगठन ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर समाज में प्रेम, सौहार्द और एकजुटता बनाए रखने का भी आह्वान किया।

Latest news

श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद IndiGo विमान पोल से टकराया, मची अफरा-तफरी; सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नवी मुंबई से श्रीनगर...

Disha Salian Case: क्या सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा है दिशा सालियान की मौत का कनेक्शन? 6 साल बाद CBI जांच से जगी...

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2026। दिशा सालियान की वर्ष 2020 में हुई मौत का मामला करीब छह साल बाद...

TMC: अभिषेक बनर्जी का BJP और राज्य सरकार पर हमला, पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ को लेकर उठाए सवाल

कोलकाता, 3 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने पार्टी कार्यालय में हुई कथित तोड़फोड़...

IPO से पहले SAEL को मिला बड़ा ऑर्डर, 1 GWp सोलर मॉड्यूल की करेगी सप्लाई

नई दिल्ली, 2 सितंबर 2026। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी SAEL Industries ने अपने कारोबार को लेकर बड़ी जानकारी...

हथनीकुंड बैराज में सेना के बाढ़ बचाव अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा मोटर बोट पलटी जवान लापता

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथनीकुंड बैराज में बाढ़ बचाव अभ्यास के दौरान सेना की एक मोटर बोट तेज...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने CM योगी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, मछली खाने वाले बयान पर विवाद

लखनऊ, 1 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you