Local Newsमहापौर मीनल चौबे से जुड़े विवादित वीडियो पर FIR...

महापौर मीनल चौबे से जुड़े विवादित वीडियो पर FIR के बाद एक्शन, सोमा देवांगन गिरफ्तार

-

रायपुर। राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे से जुड़े कथित आपत्तिजनक वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एंकर सोमा देवांगन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें उद्योग भवन के सामने से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाना ले जाया गया।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, वीडियो में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। आरोप है कि वीडियो को फेसबुक, एक पोर्टल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रसारित किया गया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया, इसे किसने एडिट किया और सोशल मीडिया पर सबसे पहले किसने अपलोड किया। इसके साथ ही वीडियो को आगे शेयर और वायरल करने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सोमा देवांगन को पकड़कर सिविल लाइन थाना पहुंचाया, जहां मामले को लेकर पूछताछ की गई। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है और यह भी जांच रही है कि मामले में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।

वहीं, महापौर को बदनाम कर पैसे की कथित वसूली की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, वसूली को लेकर फिलहाल किसी शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इस पहलू पर स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Latest news

NTPC Korba की सभी सातों इकाइयां बंद, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट की सभी सातों बिजली उत्पादन इकाइयां इलेक्ट्रिकल खराबी के चलते बंद...

BCCI का बड़ा एक्शन: उम्र से जुड़ी धोखाधड़ी में 64 खिलाड़ियों पर बैन, अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भी शामिल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में उम्र से जुड़ी धोखाधड़ी के मामलों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद IndiGo विमान पोल से टकराया, मची अफरा-तफरी; सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नवी मुंबई से श्रीनगर...

Disha Salian Case: क्या सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा है दिशा सालियान की मौत का कनेक्शन? 6 साल बाद CBI जांच से जगी...

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2026। दिशा सालियान की वर्ष 2020 में हुई मौत का मामला करीब छह साल बाद...

TMC: अभिषेक बनर्जी का BJP और राज्य सरकार पर हमला, पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ को लेकर उठाए सवाल

कोलकाता, 3 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने पार्टी कार्यालय में हुई कथित तोड़फोड़...

IPO से पहले SAEL को मिला बड़ा ऑर्डर, 1 GWp सोलर मॉड्यूल की करेगी सप्लाई

नई दिल्ली, 2 सितंबर 2026। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी SAEL Industries ने अपने कारोबार को लेकर बड़ी जानकारी...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you