Cultureरामनामी सम्प्रदाय की भक्ति बनी मिसाल, वीरेन्द्र सिंह तोमर...

रामनामी सम्प्रदाय की भक्ति बनी मिसाल, वीरेन्द्र सिंह तोमर बोले— सीख लें आस्था से खिलवाड़ करने वाले

-

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने रामनामी सम्प्रदाय पर बनी डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का सम्मान बताया। साथ ही उन्होंने प्रभु राम के नाम पर आस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी नाराज़गी भी जाहिर की।

तोमर ने कहा कि रामनामी सम्प्रदाय लगभग दो शताब्दियों से प्रभु राम के प्रति अपनी अनूठी भक्ति के लिए जाना जाता है। इस सम्प्रदाय के लोग अपने शरीर पर “राम” नाम का गोदना गुदवाते हैं, रामनामी वस्त्र धारण करते हैं और अपने घरों की दीवारों पर भी राम-नाम अंकित करते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज के एक वर्ग को मंदिरों में प्रवेश और राम की पूजा से वंचित किया गया, तब उन्होंने अपने तन और घर को ही राममय बना लिया।

उन्होंने कहा कि रामनामी समाज का संघर्ष आस्था, समर्पण और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनके अनुसार, इस समाज के लोगों के हृदय, त्वचा और जीवन के हर पहलू में प्रभु राम के प्रति अटूट श्रद्धा दिखाई देती है।

इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर उठे विवादों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि आस्था के नाम पर किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, तो संबंधित लोगों को रामनामी सम्प्रदाय की निस्वार्थ भक्ति और त्याग से सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामनामी समाज यह संदेश देता है कि सच्ची श्रद्धा दिखावे या संसाधनों से नहीं, बल्कि समर्पण, आस्था और आचरण से प्रकट होती है।

Latest news

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की आधी जीत, शिक्षा व्यवस्था में अब भी बड़े बदलाव की जरूरत: वीरेंद्र सिंह तोमर

रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर...

छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP ने दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई और मुआवजे की उठाई मांग

नई दिल्ली: देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन और NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्रीय...

SBI ने 1,930 सर्कल बेस्ड ऑफिसर्स की भर्ती की, बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी बैंकिंग सेवाओं...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: भिवंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार गुप्ता बिहार से गिरफ्तार

पुणे / भिवंडी: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।...

युवाओं के सुझावों पर पीएम मोदी ने जताया आभार, बोले- ‘आपके प्यार और सुझावों से हमारा रिश्ता होगा और मजबूत’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की ओर से मिले सकारात्मक सुझावों और समर्थन के लिए आभार व्यक्त...

कोर्ट रूम वीडियो वायरल करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना इजाजत शेयर या मॉनेटाइज करने पर लगाई रोक

नई दिल्ली: अदालती कार्यवाही के वीडियो और ऑडियो के सोशल मीडिया पर गलत इस्तेमाल और रील्स बनाकर मॉनेटाइज करने पर...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you