Nationalपरपोड़ी में स्व. वीरेंद्र सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, वीरेंद्र...

परपोड़ी में स्व. वीरेंद्र सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, वीरेंद्र सिंह तोमर बोले— समाज ने एक कर्मठ व्यक्तित्व खो दिया

-

रायपुर।

क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने धमधा विकासखंड के परपोडी निवासी एवं समाजसेवी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वे राजपूत के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत समाजहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे। वे समाज के हर सुख-दुख में लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहते थे और उनकी सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह राजपूत का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

तोमर ने दिवंगत की धर्मपत्नी शारदा राजपूत तथा उनके पुत्र देवेंद्र सिंह राजपूत और नागेंद्र सिंह राजपूत से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी राजसिंह हाड़ा, प्रभात सिंह और अमित सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने भी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

इस दौरान वीरेंद्र सिंह तोमर ने खेलावन सिंह, गौकरण सिंह, भोला सिंह, सोनू सिंह, रमेश सिंह, योगेश सिंह, पिंटू सिंह, रौनक सिंह, लक्की सिंह सहित बैस परिवार के अन्य सदस्यों से भी भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। तेरहवीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत वीरेंद्र सिंह राजपूत को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

Latest news

Apple iPhone Duo Launch: एपल का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, 7.6 इंच डिस्प्ले से लेकर iPhone 18 Pro तक बड़े ऐलान

नई दिल्ली। Apple ने अपने बड़े लॉन्च इवेंट ‘Surprise and Shine’ में iPhone 18 सीरीज के साथ आखिरकार अपना...

पोरा तिहार पर करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने दी बधाई, बोले- पशुओं के प्रति आभार का पर्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व पोरा तिहार (पोला) के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़...

ओडिशा से दिल्ली जा रही थी गांजे की खेप, धमतरी में दो तस्कर गिरफ्तार; 20.4 किलो गांजा जब्त

धमतरी। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा...

Asmiee by Archana Festive Offer: हैंडवोवन प्योर सिल्क साड़ियों पर 20% OFF, फेस्टिव सीजन के लिए खास कलेक्शन

रायपुर। फेस्टिव सीजन शुरू होते ही पारंपरिक और खूबसूरत साड़ियों की खरीदारी बढ़ जाती है। अगर आप इस बार...

कार की सुरक्षा के लिए PPF की 7 रेंज, Cars360 Festival Carnival में ₹65 हजार से कीमत शुरू

रायपुर। कार खरीदने के बाद उसके पेंट और चमक को लंबे समय तक बनाए रखना हर कार मालिक की...

शौक ने बनाया चोर, किस्मत ने पहुंचाया जेल! बाइक चोरी के बाद डुप्लीकेट चाबी बनवाने पहुंचे, कारीगर निकला मालिक का रिश्तेदार

कोरबा। महंगी स्पोर्ट्स बाइक चलाने का शौक तीन युवकों को चोरी की वारदात तक ले गया, लेकिन चोरी के...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you