Cultureछत्तीसगढ़ के ‘पहिली तिहार’ हरेली पर वीरेंद्र सिंह तोमर...

छत्तीसगढ़ के ‘पहिली तिहार’ हरेली पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी गाड़ा-गाड़ा बधाई

-

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख किसान नेता एवं क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक प्रथम तिहार ‘हरेली’ की गाड़ा-गाड़ा बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी और कुटकी दाई से प्रदेश में अच्छी फसल, सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की कामना की।

तोमर ने कहा कि हरेली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी, लोकजीवन, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का पर्व है। सावन की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह तिहार सदियों से छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। हरेली के साथ ही प्रदेश में पारंपरिक तिहारों की श्रृंखला की शुरुआत होती है।

कृषि यंत्रों की पूजा का विशेष महत्व

वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हरेली के अवसर पर कृषि यंत्रों की पूजा करने की परंपरा किसानों के जीवन में इनके महत्व को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी में उपयोग होने वाले ये उपकरण केवल औजार नहीं, बल्कि किसान के लिए देवतुल्य हैं, जो अन्न उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह परंपरा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी माटी और कृषि संस्कृति से जोड़ने का संदेश भी देती है।

पशुधन के प्रति कृतज्ञता का पर्व

हरेली में पशुधन की पूजा और सत्कार की परंपरा को भी महत्वपूर्ण बताते हुए तोमर ने कहा कि बैल और गाय सहित कृषि कार्यों में सहयोग करने वाले पशुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना छत्तीसगढ़ी संस्कृति की संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह पर्व मनुष्य को जीव-जंतुओं के प्रति कृतज्ञता, प्रेम और नम्रता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि हरेली के अवसर पर गेड़ी की पूजा भी की जाती है। वहीं गेड़ी दौड़, डंडा पचरंगा, अत्ती-पत्ती, फुगड़ी, बिल्लस और खो-खो जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण जीवन में उत्साह और उमंग भरते हैं। ये खेल स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का संदेश भी देते हैं।

पारंपरिक व्यंजनों से महकता है हरेली का पर्व

किसान परिवार से आने वाले वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हरेली तिहार में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवानों का भी विशेष महत्व है। इस अवसर पर घरों में बोबरा, खुरमी, ठेठरी, बड़ा, सोहारी, गुड़हा चीला, गुलगुला भजिया, अईरसा और चौसेला जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं और परिवार व समाज के लोगों के साथ मिल-बांटकर खाए जाते हैं।

अंत में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को पुनः हरेली तिहार की गाड़ा-गाड़ा बधाई देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

Latest news

मुजफ्फरपुर में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, BJP को लेकर किया बड़ा दावा

मुजफ्फरपुर, 25 सितंबर 2026। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की...

जंतर-मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज दिल्ली में जारी है। कांग्रेस...

युवा कांग्रेस चुनाव विवाद और CGPSC मामले पर BJP का हमला, अमित चिमनानी बोले- कांग्रेस अपने संगठन में उठे सवालों पर क्यों है मौन?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर सामने आ रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी...

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: 9 मौतों के बाद सामने आई यात्रियों की आपबीती, ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने 9 लोगों की जान ले ली। हादसे...

SIR रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रियंका-केजरीवाल ने उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर द इंडियन एक्सप्रेस की जांच रिपोर्ट सामने आने...

Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को पदक

नागोया। भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं के...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you