मनोरंजन। इंसान का जुनून कब उसकी कमजोरी बन जाता है और कब लत उसकी सोच व वास्तविकता को प्रभावित करने लगती है, इसी मनोवैज्ञानिक पहलू को दिखाने वाली शॉर्ट फिल्म ‘ADDICTION’ 27 नवंबर 2026 को रिलीज हो गई है। मयंक पांडेय के लेखन और निर्देशन में बनी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को अब तक छह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। फिल्म का निर्माण नेहा शुक्ला पांडेय ने किया है।
जुनून और लत के बीच उलझती कहानी
‘ADDICTION’ की कहानी इंसानी दिमाग के भीतर चलने वाले संघर्ष, व्यवहार और लत के गंभीर प्रभावों पर आधारित है। फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किसी चीज के प्रति जरूरत से ज्यादा जुनून व्यक्ति की सोच, फैसलों और वास्तविकता को देखने के नजरिए को किस तरह बदल सकता है। रहस्य और मनोवैज्ञानिक उतार-चढ़ाव से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को कहानी के अंत तक बांधे रखने का प्रयास करती है। फिल्म में अंग्रेजी सबटाइटल भी उपलब्ध हैं।
https://youtu.be/AbVkOhnUP2g?si=iB_tRu934jrxBiuP
कई फिल्म समारोहों में मिल चुका सम्मान
फिल्म की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक, ‘ADDICTION’ को छह पुरस्कारों के साथ आठ फिल्म समारोहों में आधिकारिक चयन और विशेष सम्मान प्राप्त हुए हैं। इसे एशियन टैलेंट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025, गोवा इंटरनेशनल फिल्म कॉम्पिटिशन, ग्लोबल इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, त्रिलोक इंटरनेशनल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और बेहाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार मिले हैं। वहीं वेस्ट बंगाल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में फिल्म को बेस्ट स्क्रीनप्ले का सम्मान दिया गया।
इसके अलावा न्यूयॉर्क लिफ्ट-ऑफ फिल्म फेस्टिवल, न्यू जर्सी इंडियन एंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 12वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 16वें दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026, मुंबई शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंडियन वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल हैदराबाद, मैसूर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और त्रिलोक इंटरनेशनल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी फिल्म को पहचान मिली है।
कलाकारों और तकनीकी टीम की मेहनत
फिल्म में गौरव साहू, हरि प्रिया बघेल, लोकेश पटेल और कुणाल मल्होत्रा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। सिनेमैटोग्राफी अनिल भगत ने संभाली है, जबकि फिल्म का संपादन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। राकेश मिर्धा (कुंज मेलोडिक स्टूडियो) ने ओरिजिनल स्कोर, डबिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक और मिक्सिंग की जिम्मेदारी निभाई है।
वहीं रोशन राज सहायक सिनेमैटोग्राफर रहे हैं। सहायक निर्देशक के रूप में वंदना साहू और रवि शंकर देवांगन ने काम किया है। फिल्म की मेकअप टीम में रीना हिरवानी और पूर्णिमा मानिकपुरी का योगदान रहा, जबकि लाइटिंग और गाफर टीम में स्वर्गीय मयंक साहू और लोकेश यादव शामिल रहे।
रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया पर नजर
छह पुरस्कारों और कई फिल्म समारोहों में पहचान बनाने के बाद ‘ADDICTION’ अब दर्शकों के सामने है। फिल्म की टीम को उम्मीद है कि इसकी कहानी और रहस्यमयी अंत दर्शकों को प्रभावित करेगा। फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों से इसकी कहानी देखने के बाद अपने विचार और अंत को लेकर अपनी व्याख्या साझा करने की अपील भी की है।

