Local Newsएडवोकेट जनरल ऑफिस के नाम पर फर्जी वेबसाइट का...

एडवोकेट जनरल ऑफिस के नाम पर फर्जी वेबसाइट का खुलासा, ऑनलाइन सट्टे और लॉटरी के विज्ञापनों से भरी मिली साइट

-

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल कार्यालय के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी वेबसाइट संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टे, जुआ और लॉटरी से जुड़े विज्ञापन खुलेआम प्रदर्शित किए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद कानूनी महकमे में हलचल मच गई है। एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा ने वेबसाइट को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टे और लॉटरी का प्रचार

जानकारी के मुताबिक, advocategeneralcg.com नाम से संचालित वेबसाइट का नाम छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल कार्यालय से मिलता-जुलता है। वेबसाइट के मुख्य पेज पर JARI4D नाम से ऑनलाइन सट्टे और लॉटरी का प्रचार दिखाई दे रहा है। इसमें ‘Togel Macau’ और ‘Toto Macau’ जैसी श्रेणियां भी प्रदर्शित की गई हैं। इसके अलावा 10 हजार रुपये के प्रचारात्मक संदेश, सट्टे में इस्तेमाल होने वाले नंबर और इनाम से संबंधित सामग्री भी दिखाई दे रही है।

एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा ने बताया फर्जी

मामले पर एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा ने स्पष्ट किया है कि इस वेबसाइट का हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यालय की ओर से इस तरह की कोई वेबसाइट नहीं बनाई गई है। इस फर्जी वेबसाइट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

वेबसाइट पर भर्ती के विज्ञापन और अलग-अलग तस्वीरें

इस वेबसाइट पर केवल सट्टे और लॉटरी के विज्ञापन ही नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारियां भी प्रदर्शित की गई हैं। वेबसाइट के मुख्य पेज पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर लगाई गई है। वहीं, अलग-अलग पेज पर एडवोकेट जनरल के नाम के साथ अलग-अलग तस्वीरें और जीवन परिचय भी दिए गए हैं।

वेबसाइट को आधिकारिक दिखाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 165 और 177 सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है। इससे आम लोगों के बीच भ्रम पैदा होने की आशंका है।

साइबर सेल करेगी तकनीकी जांच

अब जांच का मुख्य विषय यह है कि इस वेबसाइट को किसने बनाया, इसका संचालन कहां से हो रहा है और सरकारी संवैधानिक पद से मिलते-जुलते नाम वाले डोमेन का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया। साइबर सेल प्रभारी तिवारी के मुताबिक, डोमेन पंजीकरण, सर्वर, वेबसाइट संचालन और विज्ञापन नेटवर्क की तकनीकी जांच के जरिए इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान की जा सकती है।

फिलहाल एडवोकेट जनरल कार्यालय की ओर से एफआईआर कराने की बात कही गई है। जांच के बाद ही वेबसाइट संचालित करने वालों और इसके पीछे के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।

Latest news

6 अवॉर्ड से सम्मानित शॉर्ट फिल्म ‘ADDICTION’ आज हुई रिलीज, मयंक पांडेय के निर्देशन में दिखेगा इंसानी मन का रहस्यमयी संसार

मनोरंजन। इंसान का जुनून कब उसकी कमजोरी बन जाता है और कब लत उसकी सोच व वास्तविकता को प्रभावित...

किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कर्ज माफी और फसल नुकसान के मुआवजे की मांग

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर किसान एक बार फिर सड़क...

आजम खान की टिप्पणी पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार, बोले- मेरा हथियार कलम है, खंजर नहीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की टिप्पणी के बाद नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी...

अमेरिका ने 5 देशों पर लगाई AI चिप एक्सपोर्ट की पाबंदी, चीन तक तकनीक पहुंच रोकने की तैयारी

वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच टेक्नोलॉजी को लेकर प्रतिस्पर्धा और तेज होती दिखाई दे रही है। अमेरिकी सरकार...

बिलासपुर से दुबई तक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला का नेटवर्क! पुलिस को मिले 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला कारोबार की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस...

PoJK में नागरिकों की मौत पर JKJAAC ने जताया विरोध, रेंजर्स अधिकारी की हत्या में शामिल होने के आरोपों को नकारा; अंतरराष्ट्रीय जांच की...

रावलाकोट। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में लगातार सामने आ रही हिंसा और नागरिकों की मौत के मामलों...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you