Politicsयुवाओं को जोड़ने की मुहिम तेज, ऋषभ सिंह राजपूत...

युवाओं को जोड़ने की मुहिम तेज, ऋषभ सिंह राजपूत बने करणी सेना युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

-

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ ने अपने संगठनात्मक विस्तार अभियान को नई गति देते हुए युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन ने समाजसेवा, युवा जागरूकता एवं संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से ऋषभ सिंह राजपूत को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति को संगठन के युवा सशक्तिकरण अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। करणी सेना का मानना है कि युवा शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है तथा उनके नेतृत्व विकास से सामाजिक परिवर्तन और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा मिलती है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऋषभ सिंह राजपूत अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने और संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे।

करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के मार्गदर्शन में संगठन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, राष्ट्रहित और समाज जागरण से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले, शहर और गांव तक अपनी पहुंच मजबूत करते हुए समाज को संगठित एवं जागरूक बनाना है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि करणी सेना प्रतिभाशाली, जागरूक और सक्रिय युवाओं को नेतृत्व में अवसर प्रदान कर संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के सम्मान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा युवा वर्ग इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह ठाकुर ने नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना और युवाओं को सकारात्मक सामाजिक नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सदस्यता अभियान, युवा सम्मेलन, सामाजिक संवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

करणी सेना छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि संगठन समाज के सम्मान, एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। “धर्मो रक्षति रक्षितः” के मूल मंत्र के साथ संगठन प्रदेशभर में अपने विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अग्रसर है।

Latest news

संविधान हत्या दिवस पर उत्तराखंड में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले- आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय

देहरादून: संविधान हत्या दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते...

ऑपरेशन चक्र-VI डिजिटल अरेस्ट स्कैमर्स पर CBI का बड़ा प्रहार 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: देश में पैर पसार रहे साइबर क्राइम और 'डिजिटल अरेस्ट' (Digital Arrest) के मामलों पर नकेल कसने...

भाई की तेरहवीं पर फूट-फूट कर रोए ‘ज्ञान बिंदु’ के संस्थापक रोशन आनंद, भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पटना: बिहार के सुप्रसिद्ध कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' (Gyan Bindu GS Academy) के संस्थापक और छात्रों के...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका; युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम में बड़ा हादसा हो...

केरल में DYFI का बड़ा प्रदर्शन: कॉर्पोरेटाइजेशन और टैक्स नीतियों के खिलाफ कन्नूर कलेक्टरेट का घेराव

कन्नूर (केरल): केरल में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) ने...

नशीली दवाओं के खिलाफ मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अमित शाह 26 जून को जारी करेंगे ‘विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029’

नई दिल्ली: देश को नशामुक्त बनाने के संकल्प की दिशा में केंद्र सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you