Local Newsधान खरीदी से पहले कंप्यूटर ऑपरेटरों का चक्काजाम, परिवार...

धान खरीदी से पहले कंप्यूटर ऑपरेटरों का चक्काजाम, परिवार के साथ NH-130 पर किया प्रदर्शन

-

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन 2026-27 शुरू होने से पहले गरियाबंद जिले में सहकारी समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटरों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शुक्रवार को जिले के सभी 97 कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। कर्मचारियों ने परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ रैली निकालकर नेशनल हाईवे-130 पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

गांधी मैदान से तिरंगा चौक तक निकाली रैली

अपनी मांगों के समर्थन में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने गरियाबंद के गांधी मैदान से तिरंगा चौक तक रैली निकाली। इस प्रदर्शन में कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी के बीच कर्मचारियों ने प्रशासन के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई। रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने NH-130 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

दूसरे ब्लॉक में तबादले के आदेश से नाराज हैं ऑपरेटर

कंप्यूटर ऑपरेटरों के विरोध की मुख्य वजह सहकारिता विभाग का 9 अक्टूबर को जारी आदेश है। इस आदेश के तहत सहकारी समितियों के अधीन धान उपार्जन केंद्रों में कार्यरत ऑपरेटरों को उनके मूल कार्यस्थल से हटाकर दूसरे ब्लॉक के केंद्रों में भेजा गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि यह व्यवस्था सहकारिता नियमों के अनुरूप नहीं है और व्यावहारिक रूप से भी उनके लिए परेशानी खड़ी करेगी। उनका तर्क है कि पहले से कम वेतन में काम कर रहे कर्मचारियों को दूसरे ब्लॉक में जाकर ड्यूटी करने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। खासकर महिला कर्मचारियों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कलेक्टर से मुलाकात के बाद भी नहीं निकला समाधान

ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने पहले कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखी थीं। कर्मचारियों के मुताबिक, उनकी शिकायतों पर कोई ठोस पहल नहीं होने से नाराजगी बढ़ती गई। इसी के बाद शुक्रवार को उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया।

कर्मचारियों का कहना है कि धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण सीजन से पहले इस तरह की पदस्थापना उनके कामकाज और पारिवारिक जीवन दोनों को प्रभावित कर सकती है। वे चाहते हैं कि विभाग उनके मूल कार्यस्थल से हटाने के फैसले पर पुनर्विचार करे।

गरियाबंद पहुंचे मंत्री दयाल दास बघेल, सवाल पर नहीं दिया जवाब

इसी बीच मंत्री दयाल दास बघेल भी शुक्रवार को गरियाबंद पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सरकार के नए फैसले की सराहना करते हुए इसे किसान हित में बताया। हालांकि, जब मीडिया ने उनसे कंप्यूटर ऑपरेटरों के विरोध और उनकी समस्याओं को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

धान खरीदी सीजन नजदीक होने के बीच कंप्यूटर ऑपरेटरों का आंदोलन प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। अब कर्मचारियों की मांगों पर सहकारिता विभाग और जिला प्रशासन क्या कदम उठाते हैं, इस पर सभी की नजर है।

Latest news

महादेव सट्टा एप पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी; सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद खुला नेटवर्क

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। एप के प्रमुख...

कोंडागांव में बेरोजगार युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों के पुतलों के सामने काटे नींबू; 81 से 204 पद करने की मांग

कोंडागांव। बस्तर फाइटर भर्ती में जिले के लिए निर्धारित पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर कोंडागांव के...

PoJK में समझौतों को लागू करने की मांग तेज, JKJAAC ने जवाबदेही तय करने की अपील का किया समर्थन

मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में राजनीतिक तनाव और नागरिक अधिकारों को लेकर उठ रही आवाजों के...

करणी सेना की पहल से रोशन हुई गरीब परिवारों की दीपावली, बच्चों को बांटे पटाखे और कपड़े

छत्तीसगढ़। दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का संदेश देता है। इसी भावना...

पटवारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, मंत्री टंकराम वर्मा की बातचीत की अपील; संघ बोला- कार्रवाई से नहीं डरेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर सरकार और पटवारी संघ के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है।...

वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो न हों परेशान, पुराने मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6; चुनाव आयोग ने दूर किया भ्रम

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने से परेशान लोगों के लिए...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you