Nationalऋतब्रत पहले CPM में थे, उनकी बातों का कोई...

ऋतब्रत पहले CPM में थे, उनकी बातों का कोई महत्व नहीं’: सौगत रॉय का हमला, बोले- बंगाल में TMC कार्यालयों पर कब्जा कर रही है BJP

-

सौगत रॉय ने कहा कि “ऋतब्रत पहले CPM में थे। वह लगातार टीएमसी के बारे में बयान देते रहते हैं, लेकिन उनकी बातों का कोई वजन नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी दलों को कमजोर करने की रणनीति के तहत पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने और कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का काम कर रही है।

उन्होंने हाल ही में कोलकाता स्थित टीएमसी कार्यालय में हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने कार्यालय पर ताला लगा दिया था। जब वह वहां पहुंचे और ताला हटाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। रॉय का आरोप है कि प्रशासन का रवैया निष्पक्ष नहीं था और इससे राजनीतिक हस्तक्षेप की आशंका मजबूत होती है।

टीएमसी सांसद ने दावा किया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि राज्य के कई हिस्सों में पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति चिंताजनक है, लेकिन उनकी पार्टी इस लड़ाई से पीछे हटने वाली नहीं है। “यह लंबी लड़ाई है और हम इसे पूरी ताकत से लड़ेंगे। हमारे पास संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है,” उन्होंने कहा।

इस बीच, पार्टी के भीतर जारी विवाद और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच टीएमसी नेतृत्व पर भी दबाव बढ़ गया है। पार्टी ने कार्यालय पर कथित कब्जे की घटना को अवैध बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। घटनाक्रम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Latest news

धमतरी में ACB का बड़ा एक्शन, SDM कार्यालय का बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरुद...

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर आज सुनवाई, SIR को लेकर उठे सवाल

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 5...

रायपुर में 25 करोड़ की रंगदारी का मामला, पुलिस दबिश से पहले फरार हुआ शोएब ढेबर तलाश जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता और कारोबारी आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी...

अजय चंद्राकर के बयान पर सियासत गरम, अधिकारी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी; कांग्रेस ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...

Raipur Fraud Case: फर्जी MG एजेंसी के नाम पर 21.45 लाख, Crypto Trading में डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में MG...

छूटे मतदाताओं और पहली बार वोट देने वालों के जुड़ेंगे नाम, BLO घर-घर जाकर भरवाएंगे Form-6

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ECI) ने मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने के...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you