Nationalकोरिया हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलेगी करणी सेना, 17...

कोरिया हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलेगी करणी सेना, 17 सूत्रीय ज्ञापन के साथ CBI जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग

-

रायपुर/कोरिया। कोरिया जिले के ग्राम नौगई में हुए बहुचर्चित हत्याकांड को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने सोमवार को न्याय की मांग तेज कर दी। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में 200 से अधिक करणी सैनिक रायपुर से कोरिया के लिए रवाना हुए।

संगठन का कहना है कि यह यात्रा केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि निष्पक्ष जांच, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और न्याय व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात, फिर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

करणी सेना का प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले ग्राम नौगई पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। इसके बाद जिला मुख्यालय में कलेक्टर कोरिया के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ज्ञापन में ये प्रमुख मांगें

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने न्यायिक एवं प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • पूरे मामले की CBI अथवा किसी स्वतंत्र उच्चस्तरीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच।
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट में समयबद्ध सुनवाई।
  • सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई।
  • भौतिक, डिजिटल एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक जांच।
  • पीड़ित परिवार एवं महत्वपूर्ण गवाहों को सुरक्षा प्रदान करना।
  • कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), लोकेशन डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की विधिसम्मत जांच।
  • मृतक परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये तथा घायलों को 50 लाख रुपये का मुआवजा।
  • पीड़ित परिवार के पात्र सदस्यों को सरकारी नौकरी।
  • वरिष्ठ स्तर पर जांच की निगरानी तथा समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करना।
  • मामले में संदिग्ध भूमिका वाले जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करना।

आंदोलन की चेतावनी

करणी सेना ने कहा है कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और पारदर्शी न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित नहीं की गई, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू करने पर विचार करेगा।

Latest news

बोलेरो से 88 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद, 44 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ जब्त; तस्कर गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।...

NALSAR एनरोलमेंट विवाद: BCI चेयरमैन मनन मिश्रा के खिलाफ विरोध तेज, 20 अगस्त को ‘लीगल कॉकरोच’ प्रदर्शन

हैदराबाद। NALSAR यूनिवर्सिटी के लॉ छात्रों के एनरोलमेंट विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन...

अखिलेश यादव के बयान पर गरमाई यूपी की सियासत, जयंत चौधरी का पलटवार- ‘आखिर उन्हें इतनी याद क्यों आ रही है?’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ...

UAE ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन रोके, मिसाइल अलर्ट के बाद कड़ा फैसला

दुबई / तेहरान: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान के...

PoJK में इंटरनेट सेवा तत्काल बहाल करने की मांग, छात्र की मौत की जांच में पारदर्शिता पर जोर

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मानवाधिकार परिषद ने इंटरनेट सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की है। परिषद...

गोवा में खड़गे का अमित शाह पर हमला, बोले- जब मैं पहली बार विधायक बना तब वे बच्चे थे

गोवा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोवा में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you