Nationalरथदूज के शुभ अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने...

रथदूज के शुभ अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने नई टोयोटा लैंड क्रूजर का कराया विधि-विधान से पूजन

-

रायपुर। सनातन परंपरा के पावन पर्व रथदूज के शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के काफिले में नई टोयोटा लैंड क्रूजर शामिल की गई। इस शुभ अवसर पर रायपुर के भाठागांव स्थित उनके मुख्य निवास “साईंविला” में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना एवं वाहन पूजन का आयोजन किया गया।

नए वाहन को ट्रेलर से उतारने के पश्चात मुख्य आचार्य पंडित धीरज शास्त्री के सान्निध्य में विधिवत पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान आचार्य अखिलेश शुक्ला, पंडित संदीप महाराज, जयप्रकाश पांडेय, शाश्वत ओझा, धर्मेंद्र मिश्रा एवं पंडित कृष्णा पयासी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवागंतुक वाहन का पूजन कर सुख, समृद्धि, मंगलमय जीवन और सुरक्षित यात्राओं की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान देवी-देवताओं के साथ गौमाता का पूजन किया गया तथा परिवार की वरिष्ठ सदस्य माताश्री सुशीला देवी तोमर का आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया।

पूजा-अर्चना में वीरेंद्र सिंह तोमर अपनी धर्मपत्नी शुभ्रा तोमर, रोहित तोमर, भावना सिंह तोमर तथा परिवार के सदस्य अनुभव सिंह तोमर, विक्रमादित्य सिंह तोमर, अर्ची सिंह तोमर और कृषा सिंह तोमर के साथ शामिल हुए। पूरे परिवार ने वैदिक परंपरा के अनुरूप नए वाहन का पूजन कर ईश्वर से मंगलकामना की।

इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी, सहयोगी और समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राज सिंह हाड़ा सहित सभी सहयोगियों ने तोमर परिवार को नई टोयोटा लैंड क्रूजर के आगमन पर शुभकामनाएं दीं और रथदूज पर्व की बधाई प्रेषित की।

वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक वातावरण और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न यह आयोजन सनातन संस्कृति, आस्था और भारतीय परंपराओं के प्रति श्रद्धा का सुंदर उदाहरण बना। नए वाहन का स्वागत धार्मिक विधि-विधान से किए जाने की इस परंपरा ने उपस्थित सभी लोगों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया।

Latest news

ममता बनर्जी के बयान पर विपक्ष के नेता रितब्रत बनर्जी का तंज, बोले- ‘अगर सच में ऐसा हो गया तो उनके पास कौन बचेगा?’

नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष रितब्रत बनर्जी ने...

जामताड़ा में फूटा गुस्सा: प्रसूता और नवजात की मौत के बाद अस्पताल में भारी तोड़फोड़, डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से OPD ठप

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के गृह क्षेत्र जामताड़ा से एक बेहद दुखद और तनावपूर्ण खबर सामने आ...

चालीहा महोत्सव पर करणी सेना के वीरेंद्र सिंह तोमर ने सिंधी समाज को दी शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व देता है संयम और प्रकृति संरक्षण...

रायपुर: सिंधी समाज के पवित्र 40 दिवसीय चालीहा महोत्सव की शुरुआत के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना, छत्तीसगढ़ के...

सोनम वांगचुक या जो भी है…’ – सोनम वांगचुक के अनशन पर मनोज तिवारी के तीखे बोल, छिड़ा सोशल मीडिया पर युद्ध

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधारों और युवाओं के मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देश...

बंगाल की राजनीति में भारी भूचाल: TMC सांसद कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता बनर्जी को बड़ा झटका

नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा...

मध्य पूर्व में युद्ध की आहट: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव चरम पर

वाशिंगटन/तेहरान, 16 जुलाई 2026: मध्य पूर्व (West Asia) में युद्ध का खतरा एक बार फिर बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you