Nationalकाम करने वालों को मिलता है समर्थन, नारों से...

काम करने वालों को मिलता है समर्थन, नारों से नहीं चलती राजनीति : धामी

-

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि देश की जनता अब केवल नारों पर नहीं, बल्कि विकास कार्यों और सुशासन के आधार पर अपना जनादेश देती है। उन्होंने कहा कि लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जनता द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi को मिला समर्थन इस बात का प्रमाण है कि देश की राजनीति में अब काम और परिणाम सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल जनकल्याण, गरीब उत्थान, सुशासन और सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत एक आत्मविश्वासी, सुरक्षित और विश्व स्तर पर सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में योजनाएं कागजों तक सीमित रहती थीं, जबकि मोदी सरकार में योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब शिलान्यास के साथ ही परियोजनाओं का लोकार्पण भी तय समय में हो रहा है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, जबकि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लाखों करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार से भेजा गया पूरा लाभ बिना किसी बिचौलिए के सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, महिलाओं और गरीब वर्ग के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जन-धन योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं ने लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया है।

उत्तराखंड के विकास पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राज्य से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में राज्य में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पुनर्विकास परियोजनाओं, चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर ने राज्य के विकास को नई गति दी है।

धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से सीमांत क्षेत्रों में विकास पहुंचा है और पलायन प्रभावित गांवों में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां उत्तराखंड को केवल चुनावी दृष्टि से देखती रही, वहीं प्रधानमंत्री मोदी का राज्य से आध्यात्मिक और भावनात्मक जुड़ाव है।

Latest news

करणी सेना में सनातन प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगी ममता द्विवेदी

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार और गतिविधियों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाते...

CG News: सेल्फी का शौक बना जानलेवा, हसदेव नदी में डूबे 3 दोस्त; एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्रों के लिए सेल्फी लेना जानलेवा साबित हो गया।...

Raipur News: Cars 360 Raipur को Garware PPF ने दिया छत्तीसगढ़ का No.1 Application Studio सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार प्रोटेक्शन और प्रीमियम कार डिटेलिंग के क्षेत्र में काम कर रहे Cars...

जंतर-मंतर पर 20 सितंबर को सवर्ण महापंचायत, UGC Rollback की मांग को लेकर डॉ. राज सिंह शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर ने तेज की...

रायपुर। UGC Rollback को लेकर सवर्ण समाज का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। UGC Equity Regulations 2026...

जयशंकर ने BRICS बिजनेस फोरम में दुनिया की बदलती अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता

नई दिल्ली। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित किया।...

Apple iPhone Duo Launch: एपल का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, 7.6 इंच डिस्प्ले से लेकर iPhone 18 Pro तक बड़े ऐलान

नई दिल्ली। Apple ने अपने बड़े लॉन्च इवेंट ‘Surprise and Shine’ में iPhone 18 सीरीज के साथ आखिरकार अपना...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you