Local Newsमां करणी अवतरण दिवस, रायपुर में करणी सेना करेगी...

मां करणी अवतरण दिवस, रायपुर में करणी सेना करेगी विशेष आयोजन

-

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना इस वर्ष मां करणी के अवतरण दिवस के अवसर पर रायपुर में भव्य धार्मिक आयोजन करने की तैयारी में जुट गई है। आयोजन की तैयारियां क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में शुरू हो गई हैं।

वर्ष 2026 में जगत जननी मां करणी का 639वां जन्मोत्सव यानी अवतरण दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष यह शुभ तिथि 17 अक्टूबर को पड़ रही है। मुख्य धार्मिक आयोजन राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में होगा।

देशनोक में हर वर्ष होते हैं धार्मिक आयोजन

मां करणी के अवतरण दिवस के अवसर पर देशनोक में हर वर्ष विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें भव्य शोभायात्रा, रात्रि जागरण और विशेष दर्शन-पूजन प्रमुख हैं। देश-विदेश में रहने वाले मां करणी के श्रद्धालु भी इस पावन अवसर पर अपने-अपने स्तर पर पूजा-अर्चना करते हैं।

इसी परंपरा के तहत इस बार रायपुर में भी मां करणी के अवतरण दिवस पर विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

करीब 151 वर्ष तक धरती पर रहने की मान्यता

मां करणी के श्रद्धालु कैप्टन सज्जन सिंह, राजोद, जायल, नागौर (राजस्थान) के अनुसार धार्मिक मान्यताओं में मां करणी के करीब 151 वर्ष, 6 महीने और 2 दिन तक सशरीर धरती पर रहने का उल्लेख मिलता है। उनके अनुसार, जैसलमेर-बीकानेर सीमा के पास धिनोकरणी नामक स्थान पर जल ग्रहण करने के बाद उन्होंने ज्योतिर्लीन रूप धारण किया था।

सज्जन सिंह के मुताबिक, महाप्रयाण की तिथि के पांचवें दिन चैत्र शुक्ल चतुर्दशी, विक्रम संवत 1595 को मां करणी की मूर्ति को उनके आदेशानुसार देशनोक स्थित निज मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया था। इसके बाद से देशनोक सहित विभिन्न स्थानों पर मां करणी की पूजा-अर्चना की जाती है।

रायपुर में कार्यक्रम की रूपरेखा जल्द होगी तय

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि इस बार रायपुर में भी मां करणी के अवतरण दिवस पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम कहां, कब और किस स्वरूप में आयोजित होगा, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन की अंतिम रूपरेखा तय होने के बाद इसकी विस्तृत जानकारी अलग से साझा की जाएगी।

Latest news

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा, जल्द खत्म होगा संघर्ष; ईरान ने दिया पलटवार

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान...

उमर अब्दुल्ला ने वापस लिए विधायकों-मंत्रियों की सैलरी बढ़ाने वाले तीनों बिल, जानिए क्यों

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्तों के साथ पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने को लेकर पेश...

BSP Scrap Theft: भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस की जांच अब CBI के हवाले

रायपुर/भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से जुड़े बहुचर्चित स्क्रैप चोरी मामले में अब जांच का दायरा और बढ़ गया...

छात्र की आत्महत्या के बाद एकलव्य विद्यालय में विवाद, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय परिसर में कक्षा 10वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला सामने...

Asian Games 2026: बारिश ने बिगाड़ा भारत-अफगानिस्तान मैच, बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्रिकेट क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश...

मुजफ्फरपुर में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, BJP को लेकर किया बड़ा दावा

मुजफ्फरपुर, 25 सितंबर 2026। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you