Local Newsकिसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कर्ज माफी और फसल...

किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कर्ज माफी और फसल नुकसान के मुआवजे की मांग

-

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर किसान एक बार फिर सड़क पर उतर आए। टिम टिकैत के बैनर तले 50 से अधिक किसानों ने तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिसर के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और ज्ञापन प्राप्त किया। साथ ही बीज निगम के अधिकारियों से भी चर्चा की। तहसीलदार के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

फसल बीमा कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप

किसानों ने फसल बीमा करने वाली निजी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना सहमति के ही कंपनी ने उनके बैंक खातों से बीमा की राशि काट ली। किसानों ने फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देने की अनिवार्यता को भी अव्यावहारिक बताया है।

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, ऐसे में उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों ने चक्रवात से प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन कर राहत राशि देने की मांग उठाई।

कर्ज माफी और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में किसानों का कर्ज माफ करने और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3,358 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। इसके अलावा फसल बीमा से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने और नुकसान के बदले उचित मुआवजा देने की मांग भी रखी गई है।

किसानों ने प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की है। अब देखना होगा कि किसानों की इन मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

Latest news

आजम खान की टिप्पणी पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार, बोले- मेरा हथियार कलम है, खंजर नहीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की टिप्पणी के बाद नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी...

अमेरिका ने 5 देशों पर लगाई AI चिप एक्सपोर्ट की पाबंदी, चीन तक तकनीक पहुंच रोकने की तैयारी

वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच टेक्नोलॉजी को लेकर प्रतिस्पर्धा और तेज होती दिखाई दे रही है। अमेरिकी सरकार...

बिलासपुर से दुबई तक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला का नेटवर्क! पुलिस को मिले 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला कारोबार की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस...

PoJK में नागरिकों की मौत पर JKJAAC ने जताया विरोध, रेंजर्स अधिकारी की हत्या में शामिल होने के आरोपों को नकारा; अंतरराष्ट्रीय जांच की...

रावलाकोट। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में लगातार सामने आ रही हिंसा और नागरिकों की मौत के मामलों...

कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुबह-सुबह...

माता-पिता के रिश्ते पर बयान को लेकर ट्रोलिंग पर राहुल का पलटवार, बोले- डर और नफरत में उलझे हैं BJP-RSS समर्थक

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने माता-पिता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के रिश्ते को...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you