Crimeकोरिया सामूहिक हत्याकांड पर भड़की करणी सेना: 'न्याय नहीं...

कोरिया सामूहिक हत्याकांड पर भड़की करणी सेना: ‘न्याय नहीं मिला तो थमेगा छत्तीसगढ़’, तोमर ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

-

रायपुर/कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक ही परिवार के कई निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या और जानलेवा हमले के बाद सूबे का सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने दोटूक शब्दों में कहा है कि अगर पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय नहीं मिला, तो करणी सेना पूरे प्रदेश में चक्काजाम और उग्र जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।

‘यह सिर्फ एक परिवार पर नहीं, कानून-व्यवस्था पर हमला है’

प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला ‘क्रूर नरसंहार’ करार दिया। उन्होंने सीधे तौर पर सरकार और स्थानीय प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा:

तोमर ने पीड़ित परिवार से ढांढस बंधाते हुए अपील की है कि वे धैर्य रखें और कोई भी आत्मघाती कदम न उठाएं, क्योंकि करणी सेना उनके हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेगी।

अपराधियों के मददगारों पर भी कसेगा शिकंजा?

करणी सेना ने आशंका जताई है कि इस इतने बड़े कांड के पीछे कुछ सफेदपोशों या रसूखदार लोगों का हाथ हो सकता है। तोमर ने चेतावनी दी कि न सिर्फ मुख्य आरोपियों को पकड़ा जाए, बल्कि उन्हें पर्दे के पीछे से संरक्षण देने वाले ‘आस्तीन के सांपों’ को भी बेनकाब कर जेल भेजा जाए। यदि किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ, तो छत्तीसगढ़ का स्वाभिमानी समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

छत्तीसगढ़ शासन/प्रशासन से करणी सेना छत्तीसगढ़ की स्पष्ट मांग है कि—

  • दोषियों की अवैध संपत्तियों पर तत्काल बुलडोजर कार्रवाई की जाए।
  • दोषियों को फाँसी की सजा दिलाने हेतु सरकार विशेष अभियोजन की व्यवस्था करे।
  • पूरे मामले की जांच उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) से कराई जाए।
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई कर शीघ्र फैसला सुनिश्चित किया जाए।
  • दोषियों और उन्हें संरक्षण देने वाले तत्वों के विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं सरकारी संरक्षण दिया जाए।
  • मामले की निगरानी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाए ताकि न्याय प्रक्रिया प्रभावित न हो।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नेतृत्व में होगा ‘गांव से शहर’ तक आंदोलन

वीरेन्द्र सिंह तोमर ने साफ किया कि आज सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में अपराधियों के भीतर कानून के खौफ और जनता के विश्वास को बहाल करने का है। यदि इस मामले में जरा भी ढिलाई या लापरवाही बरती गई, तो करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नेतृत्व में प्रदेश के कोने-कोने, यानी गांव-गांव से लेकर शहर-शहर तक न्याय की हुंकार गूंजेगी और एक बड़ा लोकतांत्रिक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

जारीकर्ता:
वीरेन्द्र सिंह तोमर
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष
करणी सेना, छत्तीसगढ़

Latest news

छात्र की आत्महत्या के बाद एकलव्य विद्यालय में विवाद, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय परिसर में कक्षा 10वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला सामने...

Asian Games 2026: बारिश ने बिगाड़ा भारत-अफगानिस्तान मैच, बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्रिकेट क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश...

मुजफ्फरपुर में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, BJP को लेकर किया बड़ा दावा

मुजफ्फरपुर, 25 सितंबर 2026। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की...

जंतर-मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज दिल्ली में जारी है। कांग्रेस...

युवा कांग्रेस चुनाव विवाद और CGPSC मामले पर BJP का हमला, अमित चिमनानी बोले- कांग्रेस अपने संगठन में उठे सवालों पर क्यों है मौन?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर सामने आ रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी...

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: 9 मौतों के बाद सामने आई यात्रियों की आपबीती, ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने 9 लोगों की जान ले ली। हादसे...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you