Crimeछत्तीसगढ़: केके श्रीवास्तव मनी लॉन्ड्रिंग मामला — ED की...

छत्तीसगढ़: केके श्रीवास्तव मनी लॉन्ड्रिंग मामला — ED की जांच में बड़ा खुलासा, पांचों कंपनियां फर्जी; 300 करोड़ की नकदी और विदेशों में ट्रांजैक्शन की तलाश

-

रायपुर:

छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी एवं कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव की मुश्किलें लगातार गहरी होती जा रही हैं। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) को त्पपड़ताल के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हाथ लगे हैं। एजेंसी के अनुसार, आरोपी की पांचों कंपनियां पूरी तरह से फर्जी (शेल कंपनियां) निकली हैं और उनके पंजीकरण में दिए गए पते भी मौके पर मौजूद नहीं मिले।

फर्जी दस्तावेजों और शेल कंपनियों का खेल

ED की जांच में यह बात सामने आई है कि जिन पतों पर इन कंपनियों का संचालन दिखाया गया था, जमीन पर उनका कोई वास्तविक वजूद नहीं था। कंपनियों के रजिस्ट्रेशन में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज भी पूरी तरह संदिग्ध और फर्जी पाए गए हैं। एजेंसी अब इन फर्जी कंपनियों के जरिए किए गए करोड़ों रुपये के बैंक ट्रांजैक्शन की गहराई से पड़ताल कर रही है।

जांच में सहयोग नहीं कर रहे आरोपी

जांच एजेंसी का कड़ा आरोप है कि केके श्रीवास्तव पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी यह संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं कि धोखाधड़ी की इतनी बड़ी रकम उनके खातों में कैसे आई। इसके अलावा, एफआईआर दर्ज होने के बाद पीड़ितों को लौटाए गए 3.40 करोड़ रुपये के स्रोत का भी वे कोई स्पष्ट हिसाब नहीं दे पाए हैं, जिससे जांच में बाधा आ रही है।

विदेशों में अवैध रूप से भेजा गया पैसा

ED के अनुसार, शुरुआती जांच में दुबई, हांगकांग, चीन और सिंगापुर में अवैध रूप से पैसा ट्रांसफर किए जाने के अहम सुराग मिले हैं। इन देशों में रकम भेजने के लिए फर्जी दस्तावेजों और पेपर कंपनियों का सहारा लिया गया। इसके बाद इस काली कमाई को छत्तीसगढ़ की अलग-अलग कंपनियों के खातों में घुमाया गया।

300 करोड़ की नकदी और दस्तावेजों की जांच जारी

इस हाई-प्रोफाइल मामले में ED लगभग 300 करोड़ रुपये की कथित नकदी और अन्य संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इस सिलसिले में अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और वित्तीय रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है।

गौरतलब है कि केके श्रीवास्तव को गत 30 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें अदालत ने 7 अगस्त तक ED की रिमांड पर सौंपा है। एजेंसी का मानना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ बढ़ने पर इस मामले में कई और बड़े और चौकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं।

Latest news

DUSU Election Result 2026: ABVP ने 4 में से 3 पद जीते, दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। चार केंद्रीय पदों...

रायपुर के इंडस्ट्रियल मार्केट में विजय सेल्स कॉर्पोरेशन, V-Belt से Factory Solutions तक विकल्प

रायपुर। किसी भी फैक्ट्री या इंडस्ट्रियल यूनिट में मशीनरी का सुचारु संचालन केवल बड़ी मशीनों पर निर्भर नहीं करता,...

बंगाल उपचुनाव से पहले TMC के दोनों गुटों को अलग नाम-चिह्न ममता खेमे को फुटबॉल खिलाड़ी तो दूसरे गुट को लिफाफा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहे विवाद के बीच...

CII Young Indians का युवा उत्सव 5.0: रायपुर में नवाचार और उद्यमशीलता पर मंथन 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

रायपुर। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की युवा इकाई यंग इंडियंस (Yi) की ओर से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

UPI पर MDR को लेकर सरकार का बड़ा बयान, कहा- किसी बाहरी दबाव में नहीं लिया गया फैसला

नई दिल्ली। UPI के चुनिंदा लेनदेन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू किए जाने को लेकर सरकार ने साफ...

BJP को झटका: पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़, 17 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you