Worldदेश का गौरव बढ़ाने वाली पीवी सिंधु को करणी...

देश का गौरव बढ़ाने वाली पीवी सिंधु को करणी सेना की शुभकामनाएं, वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा- मेहनत और संघर्ष की मिसाल

-

रायपुर। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में ऐतिहासिक खिताबी जीत पर क्षत्रिय करणी सेना ने हर्ष व्यक्त किया है। संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने सिंधु को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

अपने बधाई संदेश में तोमर ने कहा कि पिछले कुछ समय से पीवी सिंधु के प्रदर्शन को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही थीं और उन्हें “चूका हुआ खिलाड़ी” तक कहा जाने लगा था। लेकिन जापान ओपन का खिताब जीतकर उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। यह जीत न केवल उनकी मेहनत और संघर्ष का परिणाम है, बल्कि देश के करोड़ों खिलाड़ियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि पीवी सिंधु जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गई हैं। लगभग ढाई वर्ष बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनकी यह शानदार वापसी भारतीय बैडमिंटन के लिए गर्व का विषय है।

गौरतलब है कि 31 वर्षीय सिंधु ने इससे पहले वर्ष 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में बीडब्ल्यूएफ टूर का खिताब जीता था, जबकि भारत के बाहर उनका पिछला बड़ा खिताब वर्ष 2022 के सिंगापुर ओपन में आया था। लंबे अंतराल के बाद मिली इस सफलता ने उनकी वापसी को और भी खास बना दिया है।

जापान ओपन में शानदार प्रदर्शन

जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ने मेजबान जापान की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को लगातार दो सेटों में 21-17, 21-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की मजबूत खिलाड़ी चेन युफेई को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी।

टूर्नामेंट के दौरान सिंधु विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर थीं, जबकि अकाने यामागुची तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थीं। इसके बावजूद सिंधु ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

तोमर ने कहा कि पीवी सिंधु का यह जज्बा उनके उस विचार को भी सही साबित करता है, जिसमें वह कहती हैं, “आप कुछ जीतते हैं और कुछ हारते हैं। यह खेल का हिस्सा है। इसे हमेशा सकारात्मक तरीके से स्वीकार करना चाहिए।” उन्होंने विश्वास जताया कि सिंधु भविष्य में भी देश का नाम विश्व मंच पर इसी तरह रोशन करती रहेंगी।

Latest news

सड़क पर झुके नेताओं के जन्मदिन के होर्डिंग, हादसे का खतरा; प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेताओं को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लगाए गए होर्डिंग अब राहगीरों और...

UP Election 2027: “अभी तो बैठकें शुरू हुई हैं,” विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बोले इमरान मसूद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद...

रावण दहन को लेकर विवाद, क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने जताया विरोध

विजयादशमी पर रावण दहन को लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में विवाद सामने आया है। क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने...

करणी सेना ने नवरात्रि और दशहरा की दी शुभकामनाएं, वीरेंद्र सिंह तोमर ने की विश्व कल्याण की प्रार्थना

रायपुर। राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना ने शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी के पावन अवसर पर देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।...

नवरात्रि में हुए हादसों पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने जताया दुख, बोले- श्रद्धालु रखें धैर्य और सावधानी

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए दर्दनाक हादसों ने लोगों को झकझोर दिया है।...

मां दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए प्रदेश वीरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित आरडीए कॉलोनी में शनिवार रात नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you