Nationalकोरिया ट्रिपल मर्डर केस: न्याय की मांग को लेकर...

कोरिया ट्रिपल मर्डर केस: न्याय की मांग को लेकर 29 जून को करणी सेना, पीड़ित परिवार से मिलेंगे डॉ. राज शेखावत

-

रायपुर। कोरिया जिले के चर्चित कटगोड़ी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग अब और तेज होती नजर आ रही है। क्षत्रिय करणी सेना ने इस मामले में पीड़ित परिवार के समर्थन में बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत 29 जून को कोरिया जिले के कटगोड़ी गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

करणी सेना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल कटगोड़ी पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। संगठन का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

करणी सेना ने कटगोड़ी हत्याकांड को बेहद गंभीर और संवेदनशील घटना बताते हुए कहा कि इस मामले ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। संगठन ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगई के आश्रित ग्राम कटगोड़ी में पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं व्यवसायी भरत सिंह लल्ला सहित उनके परिजनों पर जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने उनकी फॉर्च्यूनर वाहन में आग लगा दी। इस हमले में भरत सिंह लल्ला, उनके चचेरे भाई नगेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की दर्दनाक हत्या कर दी गई, जबकि मयंक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

रायपुर से कोरिया के लिए रवाना होगा काफिला

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत 29 जून को रायपुर पहुंचेंगे, जहां संगठन के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद करणी सेना का काफिला सीधे कोरिया जिले के कटगोड़ी गांव के लिए रवाना होगा। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रहेगी।

न्याय की लड़ाई जारी रखने का ऐलान

करणी सेना ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि कानून के राज और न्याय व्यवस्था में लोगों के विश्वास से जुड़ा विषय है। संगठन ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक वह लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर अपना आंदोलन जारी रखेगा।

Latest news

धमतरी में ACB का बड़ा एक्शन, SDM कार्यालय का बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरुद...

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर आज सुनवाई, SIR को लेकर उठे सवाल

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 5...

रायपुर में 25 करोड़ की रंगदारी का मामला, पुलिस दबिश से पहले फरार हुआ शोएब ढेबर तलाश जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता और कारोबारी आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी...

अजय चंद्राकर के बयान पर सियासत गरम, अधिकारी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी; कांग्रेस ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...

Raipur Fraud Case: फर्जी MG एजेंसी के नाम पर 21.45 लाख, Crypto Trading में डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में MG...

छूटे मतदाताओं और पहली बार वोट देने वालों के जुड़ेंगे नाम, BLO घर-घर जाकर भरवाएंगे Form-6

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ECI) ने मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने के...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you