Nationalराहुल गांधी ने हाईकोर्ट में जताया खेद, किरेन रीजीजू...

राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में जताया खेद, किरेन रीजीजू ने साधा निशाना; कार्तिकेय चौहान मामले में नया मोड़

-

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान से जुड़े एक पुराने बयान पर खेद जताने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से की।

रीजीजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सवाल किया कि झूठे आरोप लगाने के बाद सबसे अधिक माफी किसने मांगी है—राहुल गांधी ने या अरविंद केजरीवाल ने। उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए एक बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी बिना शर्त माफी मांग चुके हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार से जुड़ा है। झाबुआ में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर कार्तिकेय चौहान का नाम पनामा पेपर्स मामले से जोड़ दिया था। इसके बाद कार्तिकेय चौहान ने इसे मानहानिकारक बताते हुए भोपाल की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अदालत ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया, जिसे चुनौती देते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट में राहुल गांधी ने जताया खेद

मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में लिखित रूप से खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में दिया गया उनका बयान गलत तथ्यों और गलतफहमी पर आधारित था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था।

राहुल गांधी की ओर से खेद जताए जाने के बाद कार्तिकेय चौहान के वकील ने अदालत को बताया कि उनका पक्ष इस खेद को स्वीकार करता है और मामले को समाप्त करने पर सहमत है। इसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

सियासत हुई तेज

राहुल गांधी के खेद जताने के बाद इस मामले ने एक बार फिर राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा इसे कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाने का मुद्दा बना रही है, जबकि कांग्रेस की ओर से इस पर फिलहाल कोई विस्तृत राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है।

Latest news

बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: दो सीटों पर तस्वीर लगभग साफ, तीसरी सीट पर सियासी संग्राम तेज, 24 जुलाई को होगा फैसला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव ने राज्य की राजनीति को एक बार फिर...

अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी रिटेंशन बढ़ाने पर सरकार करेगी विचार, तीनों सेनाओं ने भेजा प्रस्ताव

नई दिल्ली। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।...

जैसी करनी, वैसी भरनी’: पंजाब और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अंदरूनी संकट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज

नई दिल्ली। पंजाब और मध्य प्रदेश कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास...

ऋतब्रत पहले CPM में थे, उनकी बातों का कोई महत्व नहीं’: सौगत रॉय का हमला, बोले- बंगाल में TMC कार्यालयों पर कब्जा कर रही...

सौगत रॉय ने कहा कि "ऋतब्रत पहले CPM में थे। वह लगातार टीएमसी के बारे में बयान देते रहते...

ZPTC सदस्य से मुख्यमंत्री तक: रेवंत रेड्डी ने पूरे किए राजनीति के 20 साल, बोले- तेलंगाना के पुनर्निर्माण का मजदूर बनकर करता रहूंगा काम

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अपने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के 20 वर्ष पूरे होने के...

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी की लॉन्च

जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे के दौरान जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you