Educationसोनम वांगचुक का अनशन समाप्त, लेकिन CJP का प्रदर्शन...

सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त, लेकिन CJP का प्रदर्शन रहेगा जारी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा आंदोलन

-

नई दिल्ली:

मशहूर पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिनों से जारी अपने अनशन को समाप्त किए जाने के बावजूद नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर चल रहा जन-आंदोलन थमा नहीं है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्पष्ट कर दिया है कि जंतर-मंतर पर उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।”

अनशन प्रतीकात्मक था, लड़ाई अभी बाकी है”

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वांगचुक के अनशन समाप्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा सर्वोपरि थी। दीपके के अनुसार, “सोनम वांगचुक का अनशन देश की चेतना को जगाने की एक प्रतीकात्मक और नैतिक पहल थी। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे देश को इस मुद्दे पर एकजुट किया है। लेकिन हमारी लड़ाई केवल एक कदम पर रुकने वाली नहीं है; जब तक जवाबदेही तय नहीं होती और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं आता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

“व्यक्ति विशेष से आगे निकलकर बना व्यापक ‘युवा मूवमेंट’

राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषकों का मानना है कि सोनम वांगचुक के अनशन वापस लेने से भले ही इस आंदोलन का नैतिक स्वरूप थोड़ा बदला हो, लेकिन इससे आंदोलन के कमजोर होने के आसार बेहद कम हैं।

सोशल मीडिया पर मिल रहे जबरदस्त डिजिटल सपोर्ट और जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों के ज़मीनी जुड़ाव ने इसे एक व्यक्ति-केंद्रित आंदोलन के बजाय एक राष्ट्रीय ‘युवा मूवमेंट’ का रूप दे दिया है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि यह लड़ाई अब किसी एक चेहरे की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की है।

जंतर-मंतर पर डटे छात्र और समर्थक

जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों और डिजिटल पाबंदियों के बावजूद छात्रों और युवाओं का जुटना जारी है। CJP ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार छात्रों की मांगों पर ठोस और जवाबदेह कदम नहीं उठाती, तब तक उनका यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।

मुख्य स्रोत: India.Com – Hindi

Latest news

Asmiee by Archana Festive Offer: हैंडवोवन प्योर सिल्क साड़ियों पर 20% OFF, फेस्टिव सीजन के लिए खास कलेक्शन

रायपुर। फेस्टिव सीजन शुरू होते ही पारंपरिक और खूबसूरत साड़ियों की खरीदारी बढ़ जाती है। अगर आप इस बार...

कार की सुरक्षा के लिए PPF की 7 रेंज, Cars360 Festival Carnival में ₹65 हजार से कीमत शुरू

रायपुर। कार खरीदने के बाद उसके पेंट और चमक को लंबे समय तक बनाए रखना हर कार मालिक की...

शौक ने बनाया चोर, किस्मत ने पहुंचाया जेल! बाइक चोरी के बाद डुप्लीकेट चाबी बनवाने पहुंचे, कारीगर निकला मालिक का रिश्तेदार

कोरबा। महंगी स्पोर्ट्स बाइक चलाने का शौक तीन युवकों को चोरी की वारदात तक ले गया, लेकिन चोरी के...

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, MCD और DU की जवाबदेही पर उठे सवाल

Delhi High Court: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी...

क्रूड ऑयल 97 डॉलर के पार पहुंचा तो फिसला शेयर बाजार, Sensex-Nifty में 0.5% की गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और स्ट्रेट...

भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम का प्रभारी बनाने पर BJP का हमला, अरुण साव बोले- कांग्रेस ने उपयोगी नहीं माना

रायपुर। कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभारी पद से हटाकर असम की जिम्मेदारी दिए जाने...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you