Local Newsपुलिस भर्ती की मांग को लेकर सड़कों पर युवा,...

पुलिस भर्ती की मांग को लेकर सड़कों पर युवा, कवर्धा में गृहमंत्री के घर के बाहर डटा आंदोलन

-

कवर्धा/रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। 5,967 पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया में शेष रिक्त पदों को भरने और सेकंड मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कवर्धा में गृहमंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में पद अब भी रिक्त हैं। उनका दावा है कि सूचना का अधिकार (RTI) के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 5,967 पदों में से 4,367 पदों पर ही नियुक्तियां हुई हैं, जबकि करीब 1,940 पद अभी भी खाली हैं। अभ्यर्थी इन रिक्त पदों को भरने के लिए दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं।

एक अभ्यर्थी के कई जगह चयन का आरोप

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि एक ही उम्मीदवार का नाम कई जिलों की चयन सूची और वेटिंग लिस्ट में शामिल होने के कारण बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए। उनका कहना है कि यदि ऐसे अभ्यर्थियों के कारण खाली हुए पदों पर वेटिंग में शामिल पात्र उम्मीदवारों को मौका दिया जाए, तो कई युवाओं का पुलिस में भर्ती होने का सपना पूरा हो सकता है।

बारिश के बीच भी जारी रहा धरना

अपनी मांग को लेकर अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी बारिश के बावजूद धरनास्थल पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों से युवा कवर्धा पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों ने टेंट लगाकर धरना शुरू किया है और वहीं खाना बनाकर रात भी गुजार रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में अभ्यर्थी गृहमंत्री से भावुक अपील करते नजर आ रहे हैं। कई अभ्यर्थी हाथ जोड़कर और रोते हुए अपनी नियुक्ति की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं की बेचैनी को सामने ला दिया है।

‘सेकंड लिस्ट जारी होने तक आंदोलन रहेगा जारी’

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने और नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। उनकी मांग है कि खाली पड़े पदों को भरने के लिए जल्द से जल्द सेकंड मेरिट लिस्ट जारी की जाए।

अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता और रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

Latest news

JNU मामले को लेकर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, सांसद पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले को लेकर भारतीय जनता...

छत्तीसगढ़ में करणी सेना का विस्तार, रूबी भदौरिया समेत 16 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी पदाधिकारियों को बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व अधिकारी, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर मांगे ठोस सबूत

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश में जारी राजनीतिक बहस के बीच 124...

श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां पूरी, 19 अक्टूबर को होगा चंडी हवन

राजनांदगांव। डोंगरगांव मार्ग स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर...

फीस वृद्धि के खिलाफ सिलफिली कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने कुलपति से फैसला वापस लेने की मांग की

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा की गई फीस वृद्धि के विरोध में छात्र-छात्राओं...

दिल्ली प्रदर्शन से पहले मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सब कुछ ठप नहीं कर सकते

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशनों को...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you