Cultureनागालैंड के Hornbill Festival 2026 की दिल्ली में होगी...

नागालैंड के Hornbill Festival 2026 की दिल्ली में होगी दस्तक, 26 अगस्त को राष्ट्रीय प्रेस कॉन्फ्रेंस

-

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक ‘हॉर्नबिल फेस्टिवल’ अब देश की राजधानी में अपनी अनूठी झलक पेश करने जा रहा है। नागालैंड सरकार के पर्यटन विभाग और ‘टाफमा’ (TaFMA) के संयुक्त तत्वावधान में 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को नई दिल्ली स्थित ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ में एक भव्य राष्ट्रीय प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। ‘Ticket to Hornbill 2026’ नाम से आयोजित यह कार्यक्रम हॉर्नबिल उत्सव की पूर्व-संध्या और एक विशेष प्रस्तावना के रूप में आयोजित होगा।

दिग्गज हस्तियों की रहेगी मौजूदगी

शाम 6 बजे से आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग, मुख्यमंत्री के सलाहकार अबू मेथा और ‘कैसियो इंडिया’ के प्रबंध निदेशक ताकुतो किमुरा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक एवं TaFMA के अध्यक्ष तेजा मेरु ने देश भर के मीडिया जगत को इसमें भाग लेने का विशेष निमंत्रण भेजा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और संवाद का संगम

इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य हॉर्नबिल फेस्टिवल 2026 की तैयारियों, नागालैंड की पर्यटन क्षमताओं और उसकी समृद्ध लोक-कला को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, इंटरैक्टिव सेशन और रात्रिभोज (डिनर) का भी आयोजन रखा गया है।

राष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने की पहल

हॉर्नबिल महोत्सव नागालैंड की सांस्कृतिक पहचान का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। दिल्ली में आयोजित हो रही यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देश भर के लोगों को नागालैंड की परंपराओं से जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Latest news

फीस वृद्धि के खिलाफ सिलफिली कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने कुलपति से फैसला वापस लेने की मांग की

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा की गई फीस वृद्धि के विरोध में छात्र-छात्राओं...

दिल्ली प्रदर्शन से पहले मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सब कुछ ठप नहीं कर सकते

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशनों को...

नाना पाटेकर के निधन पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने जताया शोक, बोले- सैनिक कभी नहीं मरते

रायपुर। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना ने गहरा शोक व्यक्त किया है। करणी सेना...

पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, एक नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार; चार का सिर मुड़ाकर निकाला जुलूस

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में पिता और उनके दो बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में...

महंगा हुआ कर्ज! RBI ने रेपो रेट 0.25% बढ़ाया, 5.50% हुआ नया रेट; बढ़ सकती है EMI

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों और कर्ज लेने वालों को बड़ा झटका देते हुए रेपो...

सोने के जेवर खरीदने का बहाना, दुकान में की चोरी; महाराष्ट्र के 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बस्तर पुलिस...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you