Nationalबागेश्वर धाम सरकार से मिले वीरेन्द्र सिंह तोमर, सनातन...

बागेश्वर धाम सरकार से मिले वीरेन्द्र सिंह तोमर, सनातन सेवा और जनहित कार्यों के लिए मिला आशीर्वाद

-

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने मुंबई में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान जब वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपना परिचय देते हुए स्वयं को छत्तीसगढ़ से बताया, तो बागेश्वर धाम सरकार ने मुस्कुराते हुए कहा, “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।” इसके बाद उन्होंने वीरेन्द्र सिंह तोमर को आशीर्वाद देते हुए सनातन धर्म की सेवा और समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

वीरेन्द्र सिंह तोमर के अनुसार, बागेश्वर धाम सरकार ने उन्हें जनसेवा, संस्कृति संरक्षण और समाज के हित में कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने इसे अपने सार्वजनिक जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन बताया।

https://www.instagram.com/reel/Da7ENeMsewB

मुलाकात के बाद वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि संत का आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज, संस्कृति और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ के किसान, युवा और आम नागरिक विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति के संरक्षण और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संतों का आशीर्वाद संगठन को सकारात्मक दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का सम्मान और जनता का विश्वास ही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी ताकत है।

Latest news

रावण दहन को लेकर विवाद, क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने जताया विरोध

विजयादशमी पर रावण दहन को लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में विवाद सामने आया है। क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने...

करणी सेना ने नवरात्रि और दशहरा की दी शुभकामनाएं, वीरेंद्र सिंह तोमर ने की विश्व कल्याण की प्रार्थना

रायपुर। राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना ने शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी के पावन अवसर पर देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।...

नवरात्रि में हुए हादसों पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने जताया दुख, बोले- श्रद्धालु रखें धैर्य और सावधानी

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए दर्दनाक हादसों ने लोगों को झकझोर दिया है।...

मां दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए प्रदेश वीरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित आरडीए कॉलोनी में शनिवार रात नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य...

शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 99 बार हार चुके हैं; SIR से पहले भी हारे, बाद में भी

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना...

रायपुर में 85 किलो गांजा जब्त, 58 लाख की खेप के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल...

Must read

The 6 Best Luxury Hotels to See the Northern Lights This Winter

What was expected of her was the same thing...

Fearcity – Midnight Run

What was expected of her was the same thing...

You might also likeRELATED
Recommended to you